फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   former president of AMU students Union opposed the decision of university administration to go online semester exam

एएमयूः छूटी सेमेस्टर परीक्षा ऑनलाइन कराने के विरोध में उतरे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
former president of AMU students Union opposed the decision of university administration to go online semester exam
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के अंतिम सेमेस्टर की बची हुई परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से कराए जाने का एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ने कड़ा विरोध किया है। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी 1 अगस्त तक छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अब्दुल हफीज गांधी ने दलील देते हुए कहा है कि ऑनलाइन माध्यम से सेमेस्टर परीक्षा होने से वह छात्र जो इंटरनेट में निपुण नहीं हैं, उनको परेशानी होगी। इसके अलावा देहात क्षेत्र में इंटरनेट की कनेक्टिविटी भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। वे छात्र जिनकी पृष्ठभूमि तकनीकी रूप से मजबूत नहीं है उनको भी ऑनलाइन तरीके से सेमेस्टर परीक्षा देने में परेशानी होगी। अब्दुल हफीज गांधी के समर्थन में 200 से अधिक लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट और रिट्वीट किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा हजारों लोगों ने लाइक करके अपना समर्थन दिया है। अब्दुल हफीज गांधी ने इस संबंध में कुलपति को भी लिखित में पत्र भेज दिया है। इससे पहले एएमयू ने सभी स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की अंतिम सेमिस्टर की परीक्षाऐं आनलाइन ओपन बुक पद्वति से कराने का निर्णय लिया । पिछले सेमिस्टर अथवा वर्ष के छूटे हुए पर्चे भी इसी पद्वति से कराऐ जाएंगे। फाइनल सेमिस्टर परीक्षाऐं आनलाइन ओपन बुक पद्वति से 10 जुलाई 2020 के बाद और छूटी हुईं परीक्षाएं 5 से 10 जुलाई 2020 के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोविड-19 के दृष्टिगत विश्वविद्यालय 1 अगस्त से पहले नहीं खुलेगा। इसलिए बाहर से आने वाले छात्र अलीगढ़ आने के लिये तब तक यात्रा न करें जब तक कि इस सम्बन्ध में अमुवि कंट्रोलर या एएमयू की वेबसाइट पर इससे संबंधित कोई जानकारी न दी जाए ।इसके साथ ही 15 जून से विश्वविद्यालय के छात्रावासों में डाइनिंग सेवा भी बंद की जा रही है। इसलिए छात्र इससे पहले ही अपना घर जाना सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed