फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former PM Manmohan Singh in convocation ceremony of AMU

Manmohan Singh: एएमयू आए थे मनमोहन सिंह, छात्रों को शिक्षकों की तरह किया था संबोधित, बताया था यह

Fri, 27 Dec 2024 10:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 27 Dec 2024 10:35 AM IST
सार

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह केवल एक बार एएमूय के दीक्षांत समारोह में आए थे। वहां उन्होंने छात्रों को शिक्षक के तरह संबोधित किया था। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर भी खूब बातें की थीं।

विज्ञापन
Former PM Manmohan Singh in convocation ceremony of AMU
एएमयू के दीक्षांत समारोह में आए थे डॉ मनमोहन सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार देर रात देहावसान हो गया। 27 मार्च 2003 को यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में डॉ. सिंह को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। उस समय वह राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता थे। दीक्षांत समारोह में उन्होंने एक शिक्षक की तरह विद्यार्थियों को संबोधित किया था।

विज्ञापन


उनके साथ बिताए लम्हों को कर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के सेवानिवृत्त प्रो. आरपी सिंह व्यथित हो गए। प्रो. सिंह का डॉ. सिंह से आत्मिक रिश्ता था। वर्ष 2003 में जब डॉ. मनमोहन सिंह यूनिवर्सिटी आए थे, तब उनका जोरदार स्वागत किया गया था। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर भी खूब बातें की थीं।
विज्ञापन


एएमयू के पूर्व पूर्व जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राहत अबरार ने बताया कि डॉ. सिंह अपने भाषण के दौरान देश की अर्थव्यवस्था का जिक्र करते रहे। वह यूनिवर्सिटी के माहौल को देखकर काफी खुश हुए थे। भाषण देने के बाद वह दिल्ली चले गए। यूनिवर्सिटी परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथि की तस्वीरें और शेरवानी भेंट की जाती हैं। इस बारे में प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि यह चीजें लेकर वह दिल्ली गए थे। उन्होंने डॉ. सिंह को फोन किया कि वह आ रहे हैं। जब उनकी कार उनके आवास पर पहुंची, तो वह कार पार्किंग में खड़े उनका इंतजार कर रहे थे। कार वहां रुकी, जैसे ही डॉ. सिंह ने दरवाजा खोलना चाहा उन्होंने विनम्रता से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, वह कमरे में उन्हें ले गए। डॉ. सिंह को उनकी अमानत भेंट की। यूनिवर्सिटी सहित देश-दुनिया को लेकर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों ने एक बार शर्बत फिर चाय पी । प्रो, आरपी सिंह ने कहा कि उनका जाना अपूरणीयक्षति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed