फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former MP Bijendra Singh termed the tours of BJP ministers as a waste

Aligarh News: पूर्व सांसद ने भाजपा मंत्रियों के दौरों को बर्बादी करार दिया, कहा भाजपा है डरी हुई

Sat, 10 Jun 2023 11:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 10 Jun 2023 11:28 PM IST
सार

पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने कहा कि खून पसीने की कमाई को प्रदेश और केंद्र सरकार के मंत्री जिलों में दौरा करके बर्बाद कर रहे हैं। जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। जनता अब सबकुछ समझ चुकी और वह बदलाव चाहती है।

विज्ञापन
Former MP Bijendra Singh termed the tours of BJP ministers as a waste
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के पूर्व सांसद व सपा के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपा का हराना तय है। शनिवार को मैरिस रोड स्थित एक होटल में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की गतिविधियां जनता में संदेश दे रही हैं कि कर्नाटक के चुनाव नतीजे बाद भाजपा भयभीत हो चुकी है। 

विज्ञापन


यही कारण अभी तक जो लाभकारी योजनाओं के कागज पर कलम से एक लाइन भी नहीं खींची गई थी, अब ताबड़तोड़ उन योजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है। खून पसीने की कमाई को प्रदेश और केंद्र सरकार के मंत्री जिलों में दौरा करके बर्बाद कर रहे हैं। जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। जनता अब सबकुछ समझ चुकी और वह बदलाव चाहती है। किसान-मजदूर विरोधी नीतियां, तानाशाही रवैया का विरोध करके जनता वोट की ताकत से जवाब देना चाहती है। 
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ओडिशा के बालासोर में रेल हादसे के बाद रेल मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रधानमंत्री को इस्तीफा दिलाना चाहिए था। विश्व में खिलाड़ियों ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया, लेकिन उनके चरित्र हनन और किसानों की मौत पर प्रधानमंत्री का एक भी बयान नहीं आया। केवल वोट की चाहत है। राजधर्म नहीं है। बिजेंद्र सिंह ने कहा कि नकल करने वाले विद्यार्थियों को सजा देने का प्रावधान करने से पहले उन्हें चेतावनी देनी चाहिए थी। पत्रकार वार्ता में नासिर गाजी, मिर्जा फुरकान बेग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed