फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former MLA Triloki Ram Diwakar passes away In Aligarh

Aligarh: पूर्व विधायक त्रिलोकी राम दिवाकर का निधन, एक महीने से चल रहे थे बीमार

Sun, 09 Oct 2022 11:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Oct 2022 11:00 AM IST
सार

इगलास विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक त्रिलोकी राम दिवाकर का रविवार सुबह निधन हो गया। उन्हें लीवर में दिक्कत होने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था।

विज्ञापन
Former MLA Triloki Ram Diwakar passes away In Aligarh
पूर्व विधायक त्रिलोकी राम दिवाकर(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ की इगलास विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक त्रिलोकी राम दिवाकर का रविवार सुबह निधन हो गया। पूर्व विधायक एक महीने से अधिक से बीमार चल रहे थे। इगलास विधानसभा सीट से 2012 में रालोद के टिकट पर जीत दर्ज कराकर विधानसभा पहुंचे पूर्व विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर पिछले करीब एक माह से बीमार चल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्हें लीवर में दिक्कत होने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था। रविवार की सुबह करीब नो बजे इलाज के दौरान पूर्व विधायक ने अंतिम सांस ली। विधायक पुत्र व पूर्व प्रत्याशी उमेश दिवाकर ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक के पार्थिव शव को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास दिल्ली के A7/41 सेक्टर 16 रोहिणी ले जाया जाएगा। बेटे ने बताया कि सांय चार बजे शव यात्रा दिल्ली के निगमबोध श्मशान घाट के लिए रवाना होगी। पूर्व विधायक ने अपने पीछे भरे पूरे परिवार को छोड़ा है। उनकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदित रहे कि मूलरूप से सादाबाद क्षेत्र के गांव ऊंचागांव रसमई निवासी त्रिलोकीराम  2012 में रालोद-कांग्रेस गठबंधन में इगलास से विधायक चुने गए थे। उन्होंने बसपा के राजेंद्र सिंह को हराया था। 

ये भी पढ़ें - यूपी को 5 लाख करोड़ की सड़कें, केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले- 15 महीनों में USA के बराबर होगा सड़क नेटवर्क

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने ईद-ए-मिलादुल नबी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, दिया ये संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed