{"_id":"64b0161b129119888705d48c","slug":"former-mla-told-seema-a-danger-bell-for-the-country-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Seema-Sachin Love Story: पूर्व विधायक ने सीमा को बताया देश के लिए खतरे की घंटी, रखे ये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Seema-Sachin Love Story: पूर्व विधायक ने सीमा को बताया देश के लिए खतरे की घंटी, रखे ये सवाल
Fri, 14 Jul 2023 10:59 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:59 AM IST
सार
सपा के पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान ने सवाल उठाए कि एक योजना के तहत उसे भारत तो नहीं भेजा गया? जिसका पर्दाफाश होना चाहिए। वह कहां से आई है? कौन है? वह सीमा है या मरियम है या फिर नीतू सिंह। सुरक्षा में बड़ी चूक कहां हुई? इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
सीमा और सचिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश में सचिन-सीमा की लव स्टोरी को लेकर मचे शोर के बीच सपा के पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान ने पाकिस्तान की सीमा हैदर से भारत को खतरा बताया है। सीमा देश के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा कि बहस इस बात पर होनी चाहिए कि एक महिला पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ बिना वीजा के भारत कैसे आ गई ? उसे सीमा पर रोका क्यों नहीं गया।
विज्ञापन
मगर यहां बहस हो रही है कि वह कहां और कैसे रहेगी। भारत सरकार को इस पूरे मामले को जांच करनी चाहिए। सीमा को जेल में भेजना चाहिए और उससे कड़ी पूछताछ होनी चाहिए। यह देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन देशभक्तों को समझना चाहिए, जो देशभक्ति की गुहार लगाते हैं। एक महिला पाकिस्तान से बिना वीजा के देश की राजधानी पहुंच गई?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक योजना के तहत उसे भारत तो नहीं भेजा गया, जिसका पर्दाफाश होना चाहिए। वह कहां से आई है? कौन है? वह सीमा है या मरियम है या फिर नीतू सिंह। सुरक्षा में बड़ी चूक कहां हुई। सरकार इसको देखे, सचिन और सीमा का दूर -दूर तक कोई मेल नहीं खाता। इसकी भी जांच होनी चाहिए. यह कहानी क्या है?
विज्ञापन