{"_id":"5cee9be4bdec220717716c17","slug":"former-mla-haji-zameer-ullah-khan-writes-letter-to-pm-modi-over-violation-againt-muslim","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक ने मुस्लिमों पर हो रहे हमलों को लेकर पीएम को लिखा पत्र, याद दिलाया उनका नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक ने मुस्लिमों पर हो रहे हमलों को लेकर पीएम को लिखा पत्र, याद दिलाया उनका नारा
Wed, 29 May 2019 10:22 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 29 May 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
हाजी जमीर उल्ला खान
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्ला खान ने अलीगढ़ में हुई मीट की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा- 'सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास' कहने वाले माननीय नरेंद्र मोदी जी और भाजपा सरकार ने अल्पसंख्यकों का विश्वास जीतने का नारा दिया है जिससे अल्पसंख्यक समाज में एक अच्छा संदेश गया है। इसका हम सभी स्वागत करते हैं और हम भी चाहते हैं कि अल्पसंख्यकों का विकास हो।
विज्ञापन
मगर लगातार अल्पसंख्यकों के ऊपर हो रहे हमले और मीट के नाम पर हो रही घटनाओं पर विराम लगने का नाम नहीं ले रहा है। आखिर क्या वजह है कि इसमें भाजपा सरकार विफल रह जाती है। दोबारा से भाजपा सरकार बनने के बाद ताजा मामला अलीगढ़ का है, जहां मीट के नाम पर लोगों के साथ ज्यादती करते हुए धमकाया और खौफ का माहौल बनाया गया। पुलिस के साथ मीडिया वाले भी वक्त रहते पहुंच गए वरना यहां भी कोई घटना का शिकार हो जाता।
विज्ञापन
ताजा मामले में अभी गुरुग्राम में एक लड़के की टोपी उतारकर जय श्रीराम के नारे जबरदस्ती लगवाए और रोजे में उसके साथ मारपीट की गई। कल भी एक दुखद घटना हुई जिसमें बिजनौर के हाजी एहसान और उनके भांजे शादाब की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
अत: माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी, आपसे अपील करते हैं कि आप इन सभी घटनाओं को संज्ञान में लेकर सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। जो लोग भी इसमें जिम्मेदार हैं, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करवाएं और जैसा आप ने नारा दिया है 'सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास' को मद्देनजर रखकर अल्पसंख्यक समाज के लोगों की चिंता और समस्याओं का निवारण करें।