फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former legislator Satyapal, the district president left

पूर्व विधायक सत्यपाल, जिलाध्यक्ष ने छोड़ी रालोद

Tue, 11 Jul 2017 01:13 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 11 Jul 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Former legislator Satyapal, the district president left
पूर्व विधायक सत्यपाल, जिलाध्यक्ष ने छोड़ी रालोद - फोटो : Dig Vishal
पूर्व विधायक चौधरी सत्यपाल सिंह ने रालोद से नाता तोड़ लिया है। उनके साथ जिलाध्यक्ष चौधरी कल्यान सिंह के अलावा तीन अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ दी है। वजह चौधरी चरण सिंह के सपनों की पार्टी को अपने मूल सिद्धांत से भटकना बताया है। दोनों नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं। उन्होंने कहा इस पर विचार करने के लिए 22 और 23 जुलाई को कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


रालोद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व खैर के पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह ने अमर उजाला को बताया कि पार्टी छोड़ने की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को दी है। प्रदेश में किसान बदहाल है, खुदकुशी कर रहे हैं, बावजूद इसके पार्टी नेतृत्व संवेदनहीन है। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है, जबकि पार्टी अलग प्रदेश (हरित प्रदेश) के लिए संघर्ष छोड़ चुकी है। वे दूसरी पार्टी में जाने के सवाल से बचते रहे। कहा कि जल्द इस पर फैसला लेंगे। महानगर अध्यक्ष राज अग्रवाल, राजवीर सिंह, जयवीर सिंह ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन


भाजपा में रह चुके हैं सत्यपाल 
चौ. सत्यपाल सिंह पहले भी भाजपा में रह चुके हैं। 1994- 1995 में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। विस टिकट न मिलने पर वह भाजपा से दूर हो गए। निर्दलीय लड़े तो हार गए। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह ने उन्हें वृंदावन में मिलने के लिए बुलाया तो वहां मान मनौव्वल हुआ। दोबारा भाजपा में आए और वर्ष 2000 तक रहे। वर्ष 2000 में रालोद में आए और 17 साल बाद अब रालोद छोड़ी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed