फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former Governor Arif Mohammad reached Aligarh

Aligarh: पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद पहुंचे अलीगढ़, युवाओं को दिया संस्कार और राष्ट्रप्रेम का मंत्र

Fri, 17 Apr 2026 11:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 17 Apr 2026 11:21 PM IST
सार

कासगंज जाते समय पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद कुछ देर के लिए एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष हैदर अली खान असद के निमंत्रण पर दोधपुर स्थित लालारुख कोठी पर पहुंचे।

विज्ञापन
Former Governor Arif Mohammad reached Aligarh
पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का स्वागत करते हुए - फोटो : स्वयं

विस्तार

शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम ही किसी भी युवा की वास्तविक पहचान है। यह संदेश पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने युवाओं को दिया। 17 अप्रैल को कासगंज जाते समय वे कुछ देर के लिए एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष हैदर अली खान असद के निमंत्रण पर दोधपुर स्थित लालारुख कोठी पर पहुंचे। यहां अलीग बिरादरी ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


बिहार और केरल के पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा देश केवल एक भौगोलिक सीमा का नाम नहीं है, बल्कि यह हमारी साझा विरासत और पहचान है। युवाओं को चाहिए कि वे शिक्षा को केवल डिग्री का माध्यम न बनाकर इसे संस्कारों और नैतिक मूल्यों से जोड़ें। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को राष्ट्र निर्माण की एक ऐसी धुरी बताया जहां से जिम्मेदार नागरिक तैयार होते हैं। 
विज्ञापन


एएमयू के पूर्व कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद गुलरेज ने कहा कि उनके विचार समाज को सही दिशा देने में हमेशा सक्षम रहे हैं। हैदर अली खान ने कहा कि उनके जीवन के संघर्ष और विचार आज की युवा पीढ़ी के लिए एक खुली किताब की तरह प्रेरणादायी हैं। इस अवसर पर मजहर उल कमर, असलम क़दीर, एसएम. रज़ा, डॉ. नज़र अब्बास, अख्तर अब्बास, जावेद सईद खान, सात्विक अग्रवाल सहित एएमयू छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed