फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Liquor Case Former block chief died who went to jail in poisonous liquor case

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड: जेल गईं पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप, धरने पर बैठे लोग

Sat, 04 Dec 2021 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 04 Dec 2021 02:06 AM IST
सार

परिवार ने गैर जनपद के डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। परिवार का यह भी आरोप है कि जमानत के बाद उनकी रिहाई शुक्रवार को जमानती सत्यापन के फेर में टाली गई थी।

विज्ञापन
Aligarh Liquor Case Former block chief died who went to jail in poisonous liquor case
धरने पर बैठे परिजन व इलाके के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहरीली शराब कांड में जेल भेजी गईं मुख्य आरोपियों में शामिल ऋषि शर्मा की पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेनू शर्मा की शुक्रवार रात मौत हो गई। बीमारी के चलते उन्हें हालत बिगड़ने पर जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


पूर्व ब्लॉक प्रमुख के परिजन, उनके समर्थक आरोपी शराब माफिया ऋषि शर्मा व उनके बेटे कुनाल को पेरोल दिए जाने की जिद पर अड़े हैं। कई दलों के नेता भी मौके पर पहुंचे हैं। इससे पहले शव को पोस्टमार्टम केंद्र भेजे जाने पर भी परिजनों ने पेरोल की मांग की थी।
विज्ञापन


लोधा के गांव करसुआ और जवां के छेरत में 28 मई की सुबह जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला शुरू हुआ था। इन्हीं मामलों में दर्ज मुकदमों में आरोपी शराब माफिया ऋषि शर्मा की पत्नी को जवां के एक मुकदमे में आरोपी बनाया गया था। घटना के कुछ दिन बाद ही रेनू शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उस वक्त वह गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, परिवार की ओर से बीमारी का हवाला देकर उन्हें जेल में उपचार न मिलने की दलील अदालत व पुलिस प्रशासन में दी गई। बेटे विनय के अनुसार, तमाम प्रयास के बाद हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें नौ नवंबर को जेएन मेडिकल कॉलेज दाखिल किया गया था। दो दिसंबर को जेएन मेडिकल कॉलेज से छुट्टी कराकर जेल ले जाया गया। तीन दिसंबर की देर रात उन्हें कारागार से फिर जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस खबर पर परिवार के तमाम सदस्य व समर्थक मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

बेटे का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने उन्हें जानकारी दी है कि उन्हें मृत अवस्था में ही लाया गया है। मुंह से झाग निकल रहा था, उन्हें जानबूझकर मारने की साजिश रची गई है। बेटे के अनुसार, उनकी मां की जमानत मंजूर हो गई थी। शुक्रवार को रिहाई होना तय था। मगर एक जमानती का पुलिस ने जानबूझकर सत्यापन एक पुराने मुकदमे के चलते नहीं किया। इसके चलते जमानती बदला गया और अब शनिवार को रिहाई हो सकती थी। इसी बीच यह मौत इसी ओर इशारा कर रही है। इसे लेकर परिवार की ओर से हंगामा किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार मौत का मेमो प्राप्त हो गया है। बाकी पोस्टमार्टम आदि की प्रक्रिया कराई जाएगी।

जेएन मेडिकल में भर्ती बंदी रेनू शर्मा को बृहस्पतिवार सुबह जेल दाखिल किया गया था। देर रात हालत बिगड़ने पर फिर आनन-फानन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मगर वहां मृत घोषित कर दिया गया। अब पूरे मामले में मजिस्ट्रेटी जांच होगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।-विपिन मिश्रा, वरिष्ठ अधीक्षक कारागार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed