फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former AMU VC Lt Gen Zameer Uddin Shah says Muslims must give land to Hindus as goodwill gesture

अयोध्या विवाद: जमीरउद्दीन शाह बोले-हिंदुओं को गिफ्ट करें वक्फ बोर्ड की 2.77 एकड़ जमीन

Fri, 11 Oct 2019 09:18 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Oct 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
Former AMU VC Lt Gen  Zameer Uddin Shah says Muslims must give land to Hindus as goodwill gesture
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एएमयू के पूर्व कुलपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) जमीरउद्दीन शाह हिंदू-मुस्लिम एकता के पक्षधर हैं। एएमयू में अपने कार्यकाल के दौरान उनके कुछ कार्यों एवं फैसलों पर कट्टरपंथी काफी नाराज हुए थे। 
विज्ञापन


लखनऊ में आयोजित इंडियन मुस्लिम फॉर पीस के बैनर तले आयोजित मुस्लिम बुद्धिजीवियों की बैठक में ले. जनरल सेवानिवृत्त जमीरउद्दीन शाह ने अयोध्या विवाद सुलझाने के लिए वक्फ बोर्ड की 2.77 एकड़ जमीन हिंदुओं को उपहार में देने की बात कहकर एक बार फिर चर्चा में हैं।
विज्ञापन


एएमयू में भी इसकी खूब चर्चा है। हालांकि अभी कोई खुलकर बोल नहीं रहा है। एएमयू कुलपति रहते हुए वह कई बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इंद्रेश कुमार व दूसरे नेताओं से मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद के अवसर पर आरएसएस द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह में शामिल होते थे। एएमयू छात्रों तथा भाजपा एवं अन्य संगठनों से विवाद के दौरान उन्होंने एक बार वीसी लॉज में आरएसएस से जुड़े लोगों को बातचीत के लिए बुलाया था। 

यही नहीं अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय एवं अशोक पांडेय से यूनिवर्सिटी के बाहर मिले थे, जिसको लेकर काफी हो-हंगामा हुआ था। 

वह कहा करते थे कि सर सैयद हिंदू-मुस्लिम को सुंदर दुल्हन की दो आंखों की तरह मानते थे। वह बार-बार कहते थे कि एक अच्छा जनरल वह होता है जो बिना जंग किए जीतता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed