{"_id":"67d4da8d1cd68e867c0c4536","slug":"former-amu-dean-of-theology-prof-qazi-zain-us-sajidin-siddiqui-passes-away-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: धर्म शास्त्र के पूर्व डीन प्रो काज़ी ज़ैन-उस-साजीदीन सिद्दीकी का निधन, शोक श्रद्धांजलि अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: धर्म शास्त्र के पूर्व डीन प्रो काज़ी ज़ैन-उस-साजीदीन सिद्दीकी का निधन, शोक श्रद्धांजलि अर्पित
Sat, 15 Mar 2025 07:10 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 15 Mar 2025 07:10 AM IST
सार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के धर्मशास्त्र विभाग के पूर्व डीन प्रो काज़ी ज़ैन-उस-साजीदीन सिद्दीकी के निधन पर विभाग में शोक सभा आयोजित हुई, जिसमें शिक्षकों और छात्रों ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
प्रो काज़ी ज़ैन-उस-साजीदीन सिद्दीकी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एएमयू में धर्मशास्त्र संकाय के पूर्व डीन और सुन्नी थियोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष, प्रो काज़ी ज़ैन-उस-साजीदीन सिद्दीकी का निधन हो गया। उनके निधन पर इंतजामिया ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
प्रो काज़ी ज़ैन-उस-साजीदीन सिद्दीकी के निधन पर विभाग में शोक सभा आयोजित हुई, जिसमें शिक्षकों और छात्रों ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रो काज़ी ज़ैन-उस-साजीदीन सिद्दीकी के निधन पर एएमयू वीसी प्रोफेसर नईमा खातून ने कहा कि अपने शैक्षणिक गौरव और नेतृत्व के बावजूद, वह हमेशा सरल और सहज रहे। विश्वविद्यालय और अकादमिक समुदाय के प्रति उनका योगदान अमूल्य था।
विज्ञापन
फैकल्टी ऑफ थियोलॉजी के डीन और विभागाध्यक्ष, प्रो मुहम्मद हबीबुल्लाह क़ासमी ने प्रो सिद्दीकी की सिद्धांतों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। पूर्व डीन प्रो मुहम्मद सऊद आलम क़ासमी ने मुस्लिम समाज से जुड़े सामाजिक और धार्मिक मुद्दों में उनकी गहरी रुचि को याद किया।
विज्ञापन
फैकल्टी के पूर्व डीन, प्रोफेसर तौकीर आलम फलाही ने उन्हें एक समर्पित शिक्षक और मार्गदर्शक बताया। शोकसभा में डॉ. सैयद मुहम्मद असगर, प्रो मुहम्मद राशिद, डॉ. नदीम अशरफ, डॉ. उबैद इक़बाल आसिम आदि ने उनसे जुड़ी यादों को साझा किया।