फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   For the first time, ADA will provide large plots for schools, colleges and universities.

Aligarh News: स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लिए पहली बार बड़े भूखंड देगा एडीए

Sun, 31 May 2026 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
For the first time, ADA will provide large plots for schools, colleges and universities.
शहर के विस्तार और बढ़ती आबादी की जरूरतों को देखते हुए अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) पहली बार बड़े शिक्षण संस्थान, मेडिकल कॉलेज और सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों की स्थापना के लिए बड़े आकार के भूखंड उपलब्ध कराएगा। प्राधिकरण अब तक केवल आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए ही जमीन आवंटित करता रहा है। अब बड़े पैमाने पर इंस्टीट्यूशनल लैंड बैंक तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में एक व्यापक सर्वे कराया गया था। इस सर्वे के नतीजों में यह बात प्रमुखता से सामने आई कि शहर में अच्छे स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और बड़े अस्पतालों के निर्माण के लिए बड़े भूखंडों की भारी मांग है। निवेशकों और संस्थाओं की इसी जरूरत को देखते हुए एडीए ने अपनी कार्ययोजना में यह बड़ा बदलाव किया है।
विज्ञापन

एडीए बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए बड़े आकार के भूखंड आवंटित करेगा, जो यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज और बड़े हॉस्पिटल्स के लिए उपयुक्त होंगे। खैर रोड क्षेत्र में जहां एक तरफ राजपुर औद्योगिक योजना को तेजी से विकसित किया जा रहा है, वहीं पहली बार ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना के साथ व्यावसायिक गतिविधियों को भी रफ्तार दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भूखंडों के आवंटन से न केवल अलीगढ़ और आसपास के जिलों के छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा के विकल्प मिलेंगे, बल्कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खुलने से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दिल्ली-एनसीआर पर निर्भरता भी कम होगी। इसके साथ ही इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

-----------------
प्राधिकरण द्वारा कराए गए सर्वे में यह साफ तौर पर सामने आया है कि शहर में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी जैसे बड़े संस्थानों को स्थापित करने के लिए बड़े भूखंडों की जबरदस्त मांग है। इसी मांग को पूरा करने के लिए अब प्राधिकरण इस विशेष श्रेणी के भूखंडों को आवंटित करने की तैयारी कर रहा है, जिससे शहर का व्यवस्थित विकास हो सके। - कुलदीप मीणा, वीसी (उपाध्यक्ष), अलीगढ़ विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed