फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   For monitoring and security of EVM, SP and BSP camp in Dhanipur Mandi

UP Election 2022 : ईवीएम की निगरानी व सुरक्षा के लिए सपाई व बसपाइयों का मंडी में डेरा

Wed, 16 Feb 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
For monitoring and security of EVM, SP and BSP camp in Dhanipur Mandi
जिले में पहले चरण में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद धनीपुर मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा व निगरानी के लिए सपाई व बसपाइयों ने 200 मीटर की दूरी पर अपने-अपने डेरे जमा लिए हैं। पार्टी स्तर से यहां कार्यकर्ताओं की तीन शिफ्टों में आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाईं गई है। जो मंडी की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

यहां लगे सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम में जाकर भी कार्यकर्ता पैनी निगाह रखे हुए हैं। मतगणना स्थल पर ईवीएम की सुरक्षा में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है और यहां बैरिकेडिंग के साथ ही त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सुरक्षा बलों की भी शिफ्ट वाइज ड्यूटी ली जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी है कि स्ट्रांग रूम की ओर आने वाले किसी को भी व्यक्ति को आने-जाने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed