फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Food poisoning worsens the condition of 12 wedding guests in Atrauli

Aligarh News: फूड प्वाइजनिंग से अतरौली में 12 बरातियों की हालत बिगड़ी

Tue, 21 Apr 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 21 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Food poisoning worsens the condition of 12 wedding guests in Atrauli
मोहल्ला बाबूनगर में बरात में खाना खाने के बाद कई बराती फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें से 12 बरातियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

अलीगढ़ शहर के मोहल्ला देवी नगला से एक बरात रविवार रात मोहल्ला बाबूनगर में आई थी। बरात चढ़त के बाद बरातियों ने खाना खाया। इसके कुछ समय बाद ही अचानक कुछ बरातियों को उल्टियां होने लगीं।
विज्ञापन

गांव पनेहरा निवासी ममता, डिबाई निवासी योगेश, कृपाल निवासी श्रीरामनगर, रवि रामपुर, सपना दानपुर डिबाई, सोनू हरपत सराय, प्रेमपाल घोसीपुरा, प्रिंस अमरोहा, सचिन दानपुर, गुड्डू बैसपाड़ा, नीतू बड़ा बाजार, सुनीता निवासी सराय काजी को देर रात करीब 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इन सभी को भर्ती कर उपचार शुरू हुआ। करीब तीन घंटे तक उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अवनेंद्र यादव का कहना है कि गर्मी अधिक पड़ने लगी है। हो सकता है कि गर्मी की वजह से खाने की कोई वस्तु खराब हुई हो, जिसको खाने से इन लोगों की तबीयत बिगड़ी। सभी की हालत खतरे से बाहर है। हालत सामान्य होने पर उनके परिजन रात में ही छुट्टी कराकर सभी को अस्पताल से ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed