फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Food plazas will be built in the city

शहर में बनेंगे फूड प्लाजा

Thu, 04 Feb 2021 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Food plazas will be built in the city
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के विभिन्न मार्गों पर फूड प्लाजा बनेंगे। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इसकी पहल की है। उन्होंने इन फूड प्लाजा के लिए विभिन्न मार्गों पर जमीन तलाश के लिए डीएम को पत्र लिखा है। एक फूड प्लाजा को करीब आधा से पौन एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। फिलहाल इसके संचालन का जिम्मा किसको मिलेगा, यह तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि अलीगढ़ स्मार्ट सिटी योजना में चयनित है। यहां विकास की काफी दरकार है। लोगों को अगर अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाना हो या बाहर खाना खाने का मन हो तो अभी उस लिहाज से यहां काम नहीं हुआ है। इसके लिए शहर के विभिन्न मार्गों पर फूड प्लाजा कम शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने पर विचार किया है। नगर निगम क्षेत्र में जिला प्रशासन को इनके लिए जमीन तलाशने का आदेश दिया है। इन प्लाजा पर खान-पान सामग्री को शुद्ध और किफायती कीमतों पर लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। वहां लोगों के बैठने, पार्टी करने, परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने, बच्चों के लिए मनोरंजन, म्यूजिक आदि का इंतजाम किया जाएगा। इन प्लाजा में पार्किंग, लाइटिंग व गुणवत्ता परख शौचालयों की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएगी। फिलहाल जमीन तलाश के आदेश जिला प्रशासन को दिया है। जैसे ही जमीन मिल जाएगी, वहां प्लाजा बनाए जाएंगे। इसके साथ ही यह भी आने वाले समय में तय किया जाएगा कि इनका संचालन का जिम्मा किसको दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed