फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Food inspector who came to collect samples was surrounded, uproar and protest

Aligarh News: नमूने भरने पहुंचे खाद्य निरीक्षक को घेरा, हंगामा और प्रदर्शन

Thu, 20 Mar 2025 01:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Food inspector who came to collect samples was surrounded, uproar and protest
कस्बा सांकरा में खाद्य निरीक्षक के खिलाफ प्रदर्शन करते दुकानदार। संवाद - फोटो : samvad
मिठाइयों की दुकान पर नमूने भरने पहुंचे खाद्य निरीक्षक को व्यापारियों ने घेर लिया और हंगामा व नारेबाजी की। इनका आरोप है कि हर माह वह नमूने भरते हैं और बाद में पैसे लेकर वापस कर देते हैं। इस दौरान हुई नोकझोंक का वीडियो भी वायरल हो रहा है। उधर, खाद्य निरीक्षक ने व्यापारियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर खाद्य निरीक्षक एसएन सिंह अलीगढ़ से एक निजी स्कार्पियो कार से सांकरा पहुंचे और पुलिस चौकी के सामने स्थित सांकरा स्वीट्स में रखी मिठाइयों की जांच करने लगे। दुकान मालिक योगेश कुमार का आरोप है कि खाद्य निरीक्षक ने कहा कि यदि नमूने नहीं भरवाने है तो 20 हजार रुपये दे दों। इस पर दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। योगेश का आरोप है कि कभी 15 दिन तो कभी एक माह में वह आते हैं और नूमने वापस करने के नाम पर पैसे लेकर चले जाते हैं। बुधवार को मिल्क केक का नमूना भरकर ऐसा ही किया। सांकरा निवासी एक अन्य दुकानदार विष्णु ने भी आरोप लगाया कि उनके साथ भी एक माह पहले ऐसा ही किया गया था। नमूने लेने से पहले कोई परिचय नहीं दिया जाता है और न ही पुलिस को सूचना दी जाती है।
विज्ञापन


आसपास के दुकानदार भी एकत्र हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन में जीराजसिंह, योगेश कुमार, विष्णु कुमार, गंगा चरण, प्यारेलाल, प्रिंस, जगदीश, दीपक, कालू, छोटे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य निरीक्षक एसएनसिंह ने बताया बुधवार को एक सूचना मिलने के बाद वह नमूने लेने गए थे। योगेश कुमार के यहां मिलावटी मिल्क केक के विषय पूछताछ करते हुए नमूने ले रहे थे, तभी उसने कई दुकानदारों के साथ मिलकर अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। सरकारी अभिलेख छीनने की कोशिश भी की। उन्होंने घटना के संबंध में थाने पर तहरीर भी दी है। थाना दादो प्रभारी ने बताया तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

-सांकरा क्षेत्र में जो भी घटना हुई है, उसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी। अगर विभागीय अधिकारी की कोई दोषपूर्ण भूमिका पाई जाती है तो कार्रवाई होगी।

दीनानाथ यादव, सहायक उपायुक्त खाद्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed