Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fond memories of days spent at AMU; a desire to return to the university

Aligarh News: एएमयू में बिताए दिन याद, फिर यूनिवर्सिटी आने की ख्वाहिश

Fri, 06 Nov 2026 02:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Fond memories of days spent at AMU; a desire to return to the university
सबा हैदर। - फोटो : Archive
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में बिताईं छात्र जीवन की यादें आज भी उनके दिल में ताजा हैं। वह एक बार फिर अपने पुराने विश्वविद्यालय आना चाहती हैं। अमेरिका के इलिनॉय राज्य में स्टेट रिप्रेजेंटेटिव का चुनाव जीतने वाली एएमयू की पूर्व छात्रा सबा हैदर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत में यह इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन


सबा हैदर की इस ऐतिहासिक जीत पर बृहस्पतिवार को उनके रिश्तेदार और एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष हैदर अली खान असद के आवास पर खुशी का माहौल रहा। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मज़हर उल कमर समेत कई लोगों ने पहुंचकर हैदर अली खान असद से मिले और सबा की कामयाबी पर बधाई दी। इस दौरान वीडियो कॉल के माध्यम से सबा हैदर से भी बातचीत की गई।
विज्ञापन


हैदर अली खान असद ने कहा कि सबा की जीत महज एक परिवार की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह एएमयू की शिक्षा, संस्कार और अलीगढ़ की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली सफलता है। एएमयू ने हमेशा ऐसी प्रतिभाओं को तैयार किया है, जिन्होंने दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी काबिलियत साबित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजहर उल कमर, बॉबी वसी, मुमताज उल इस्लाम शेरवानी, मोहम्मद इकबाल, शुऐब पहलवान, फरहान शेरवानी और जावेद अंसारी ने उम्मीद जताई कि सबा अपनी नई जिम्मेदारी को जनसेवा की भावना से निभाते हुए नई मिसाल कायम करेंगी। गौरतलब है कि सबा हैदर ने एएमयू के वन्यजीव विज्ञान विभाग से एमएससी की पढ़ाई की थी और स्वर्ण पदक हासिल किया था।

उन्होंने अमेरिका के इलिनॉय राज्य के डिस्ट्रिक्ट-84 से स्टेट रिप्रेजेंटेटिव का चुनाव लड़ते हुए 71.8 प्रतिशत मत प्राप्त किए और रिपब्लिकन प्रत्याशी ब्रायन स्कूबा को पराजित किया। इससे पहले वर्ष 2024 में वह ड्यूपेज काउंटी बोर्ड का चुनाव भी जीत चुकी हैं। यह उनकी तीसरी चुनावी सफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed