{"_id":"627d68c81c996e1a617a2bec","slug":"foamy-water-coming-from-six-months-aligarh-news-ali2914031166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : छह महीने से आ रहा झागदार पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : छह महीने से आ रहा झागदार पानी
विज्ञापन
भुजपुरा के घरों में आ रहे गंदे पानी को दिखातीं महिलाएं।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर 14 भुजपुरा रोड बिहारी लाल इंटर कॉलेज में पिछले छह महीने से साफ पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इलाके में झागदार व बदबूदार पानी आ रहा है। इन्हें पीकर बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। लोग पीने का पानी दूसरी जगहों से भरकर लाने के लिए मजबूर हैं।
इस इलाके में करीब 40 साल पुरानी पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति हो रही है। इलाके के ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं, जो सही भी हैं, उन पर सुबह शाम भीड़ लगी रहती है। नतीजतन लोगों को आसपास के इलाकों से साफ पानी भर कर लाना पड़ता है। हैंडपंप से पानी भरने को लेकर लोगों में कई बार कहासुनी हो जाती है। पार्षद से लेकर निगम के अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। इलाके की रुबीना ने बताया कि करीब तीन साल पहले 20 प्रतिशत इलाके में पाइपलाइन डाली गई थी। लोगों को लगा कि अब साफ पानी आना शुरू हो जाएगा। लेकिन अभी तक आपूर्ति चालू नहीं हुई। सुबह नहाने से लेकर बर्तन धोने व बच्चों के पीने के लिए साफ पानी की जुगत में ही दिन बीत जाता है। लोग रोजगार पर भी नहीं जा पाते।
ये है स्थिति
- वार्ड 14- भुजपुरा रोड बिहारी इंटर कॉलेज।
- वार्ड की आबादी लगभग 21 हजार।
- वार्ड का जलस्तर 200 से 250 फुट।
- वार्ड में 45 सरकारी हैंडपंप, जिनमें 15 खराब है।
- कभी-कभी टैंकर से जलापूर्ति
- वार्ड का टीडीएस 700 से 1000 तक। पीने लायक पानी की टीडीएस 150 होना चाहिए
पानी के चक्कर में रोजगार पर पड़ रहा असर
- पूरे इलाके में साफ पानी की काफी दिक्कत है। आसपास के इलाके से साफ पानी भर कर लाना पड़ता है। सुबह शाम बस अब यही काम रह गया है। - मो. साबिर
- छह महीने पहले तक पानी साफ आता था। अब नलों से कीचड़ का झागदार पानी आ रहा है। कई बार शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। - दौलत राम
- सुबह शाम नहाने धोने तक को पानी की समस्या है। लोगों को काम पर जाना होता है, लेकिन पानी में चक्कर में या तो जा नहीं पाते या फिर देरी हो जाती है। - राजू
विज्ञापन
- इलाके के अधिकतर हैंडपंप खराब है। महीने में एक दो बार टैंकर आता है। जिस पर इतनी भीड़ रहती है कि लोगों में पानी भरने के लिए लड़ाई हो जाती है। - अकील
वर्जन
- साफ पानी की आपूर्ति के लिए जीएम जल को निर्देशित कर दिया गया है। नई पाइपलाइनों को जोड़ने का काम जारी है, जो भी समस्या होगी, उसका जल्द समाधान किया जाएगा। - अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त