फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Flyover will be constructed at Barauli turn

Good News: बराैली मोड़ पर रुकेंगे हादसे, 35 करोड़ की लागत से होगा फ्लाईओवर का निर्माण

Tue, 17 Jun 2025 04:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 17 Jun 2025 04:28 PM IST
सार

एनएच-91 स्थित बराैली मोड़ चाैराहा जिले के व्यस्ततम चौराहों में से एक है। पूर्व में यहां कई बार गंभीर हादसे हो चुके हैं। आए दिन गभाना से बराैली की ओर या बराैली से गभाना की ओर चाैराहा पार करने वाले वाहन अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।

विज्ञापन
Flyover will be constructed at Barauli turn
फ्लाईओवर - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़- गाजियाबाद एक्सप्रेस पर गभाना-बराैली मोड़ पर होने वाले हादसों पर जल्द ही अंकुश लग सकेगा। एनएचएआई ने यहां होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए फ्लाईओवर का निर्माण करने का निर्णय लिया है। इसके निर्माण पर करीब 35 करोड़ की लागत आएगी। फ्लाईओवर निर्माण से करीब पांच लाख की आबादी को लाभ मिलेगा और यहां होने वाले हादसों पर भी लगाम लग सकेगी।

विज्ञापन


एनएच-91 स्थित बराैली मोड़ चाैराहा जिले के व्यस्ततम चौराहों में से एक है। पूर्व में यहां कई बार गंभीर हादसे हो चुके हैं। आए दिन गभाना से बराैली की ओर या बराैली से गभाना की ओर चाैराहा पार करने वाले वाहन अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। पिछले तीन सालों में यहां दर्जनों हादसों में 50 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। यह मार्ग अलीगढ़ - गाजियाबाद हाईवे के साथ ही सीधे बराैली विधानसभा व अलीगढ़ - मुरादाबाद हाईवे को जोड़ता है। 
विज्ञापन


दर्जनों गांव भी इस मार्ग से सीधे जुड़ते हैं। इस चौराहा को परिवहन मंत्रालय ने स्थानीय अधिकारियों की रिपोर्ट पर ब्लैक स्पॉट में शामिल किया है। इन दिनों ब्लैक स्पॉट पर हादसों को कम करने के लिए सरकारी मशीनरी जुटी हुई है। यहां एनएचएआई ने सर्वे कर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसकी अनुमानित लागत 35 करोड़ रुपये तक आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गभाना- बराैली मोड़ पर होने वाले सड़क हादसों की रोकथाम के लिए यहां फ्लाईओवर निर्माण कराया जाएगा।- इंद्रजीत कुमार, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed