फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Flights to Ayodhya and Banaras will start soon

Aligarh Airport: अयोध्या और बनारस के लिए जल्द शुरू होगी उड़ान, अधिग्रहण-मुआवजा आदि की शुरू होगी प्रक्रिया

Wed, 13 Mar 2024 01:54 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 13 Mar 2024 01:54 AM IST
सार

अलीगढ़ एयरपोर्ट से पहली उड़ान लखनऊ तक शुरू हो गई। अब अयोध्या, बनारस, गोरखपुर, कानपुर व मुरादाबाद आदि शहरों के लिए उड़ान शुरू कराने की प्लानिंग चल रही है। एयरपोर्ट पर रनवे के विस्तार की प्रक्रिया लगातार जारी है। अफसरों को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Flights to Ayodhya and Banaras will start soon
अलीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान शुरू हो चुकी है। अयोध्या के लिए उड़ान की जिले व आसपास के लोग मांग कर रहे हैं। इसे लेकर डीएम विशाख जी ने विमान संचालन कंपनी फ्लाई बिग के अफसरों से बातचीत की। उनसे अयोध्या, बनारस, गोरखपुर, कानपुर व मुरादाबाद आदि शहरों के लिए उड़ान शुरू कराने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


डीएम ने बताया कि कंपनी के अफसरों ने बताया है कि इन शहरों के लिए जल्द उड़ान शुरू करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। खासकर अयोध्या के लिए यहां पहले उड़ान शुरू कराने की कोशिश है। डीएम ने बताया कि अभी अलीगढ़ एयरपोर्ट से सिर्फ सप्ताह में दो दिन ही अलीगढ़ से लखनऊ के बीच उड़ान होगी। इसके बाद सप्ताह में पांच दिन की उड़ान शुरू की जाएगी। दूसरे चरण में अन्य शहरों के लिए उड़ान शुरू कराई जाएंगी। 
विज्ञापन


बताया कि एयरपोर्ट पर रनवे के विस्तार की प्रक्रिया लगातार जारी है। अफसरों को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। अभी कुछ शेष बची जमीन के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद अधिग्रहण, मुआवजा आदि की प्रक्रिया शुरू होगी। डीएम ने बताया कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद करीब पांच किलोमीटर का रनवे बन जाएगा। इसके बाद बड़े विमान भी यहां से आसानी से उतर सकेंगे। अलीगढ़ एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जेवर से जोड़ने का भी काम किया जा रहा है, ताकि कनेक्टिविटी और भी बेहतर बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed