फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five thousand farmers get relief from debt waiver

पांच हजार किसानों को मिली कर्जमाफी की सौगात

Sat, 09 Sep 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 09 Sep 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
जिले के किसानों को शुक्रवार को फसल ऋण मोचन योजना के तहत कर्जमाफी का तोहफा मिला। कलेक्ट्रेट के नजदीक राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पांच हजार किसानों  को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रदेश के वन एवं जंतु उद्यान और सहकारिता राज्य  मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच पर उपस्थित लोगों ने प्रतीक चिह्न भेंटकर उनको सम्मानित किया और रूबिया खान ने स्वागत गीत पेश किया।
विज्ञापन


डीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले में फसल ऋण मोचन योजना के अंतर्गत कुल 66,399 ऐसे किसानों का मानक के आधार पर चयन किया गया है, जिनके फसल ऋण माफ  किए जाने हैं। प्रथम चरण में कुल 21887 किसानों का चयन किया गया है। बचे हुए किसानों को  दूसरे और तीसरे चरण में इस योजना में शामिल किया जाएगा। प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने फसल ऋण मोचन योजना के अंतर्गत किसानों का अभिनंदन स्वीकार करते हुए कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं।
विज्ञापन


हमारी सरकार किसानों के हितों के लिए  सदैव तत्पर हैं। पूरे प्रदेश में 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है, जिसके तहत लगभग 36000 करोड़ रुपये सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा पात्र लघु एवं सीमांत किसानों के एक-एक लाख तक के कर्ज माफ किए जाएंगे। केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएंगे। सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ भरत मिशन के तहत शौचालय बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पूरे जिले को खुले में शौचमुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के अंत में मंत्री उपेंद्र तिवारी, सांसद राजेश दिवाकर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने उपस्थित किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव, अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, डिप्टी कलेक्टर ज्योत्स्ना बंधु, उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव हाथरस, एसडीएम सादाबाद जयप्रकाश, पीडी डीआरडीए चंद्रशेखर शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार, डीएसओ सुरेंद्र कुमार यादव, डीपीआरओ शहनाज अंसारी,  जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी, एक्सईएन विद्युत, एडीओ पंचायत तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed