{"_id":"5ed2a4d88ebc3e907d083779","slug":"five-positive-including-two-alleged-aligarh-news-ali234936784","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भेजे गए दो अभियुक्तों सहित पांच पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल भेजे गए दो अभियुक्तों सहित पांच पॉजिटिव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में शनिवार को पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें अलीगढ़ जेल में बंद दो आरोपी भी शामिल हैं। इनमें एक बंदी सिकंदराराऊ व दूसरा सादाबाद का रहने वाला है। वहीं, डेढ़ वर्षीय बच्ची भी संक्रमित मिली है। उसका पिता भी पॉजिटिव है और उपचार चल रहा है। बच्ची को अलीगढ़ भेजा गया है। वहीं, सासनी के एक गांव के दंपती संक्रमित मिले।
पिछले कई दिनों से जिले में कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आ रही थी। शनिवार को पांच लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इनमें दो बंदी भी शामिल हैं, जोकि अलीगढ़ जेल में दाखिल हैं। इनमें एक को सिकंदराराऊ पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में 26 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि दूसरे को सादाबाद पुलिस ने हत्या के मामले में 26 मई को ही गिरफ्तार कर अलीगढ़ जेल भेजा था। यह सादाबाद के गांव गीगला का रहने वाला है। जेल जाने के पहले इनकी जांच हुई तो दोनों बंदी पॉजिटिव मिले। इन दोनों अभियुक्तों के संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। इधर, मुरसान के गांव नगला पदू की डेढ़ साल की बच्ची भी संक्रमित मिली है। उसका संक्रमित पिता बस चालक है। सासनी के गांव टिकारी के दंपती भी कोरोना पॉजिटिव मिले।
- शनिवार को पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। जेल भेजे गए लोगों के यात्रा इतिहास के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा गया है कि वह जेल गए दोनों लोगों के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन करा उनकी जांच करा लें। वहीं गांव टिकारी हॉटस्पॉट एरिया में रहेगा।
विज्ञापन
प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम