फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five people injured as car overturns at sharp turn in Gonda

Aligarh Road Accident: गंगा स्नान से लौट रहे लोगों की कार तीव्र मोड़ पर पलटी, पांच लोग हुए घायल

Thu, 26 Jun 2025 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 26 Jun 2025 01:28 AM IST
सार

गंगा स्नान कर लोग कार से गांव लौट रहे थे, इसी दौरान गोंडा- अलीगढ़ मार्ग पर कस्बा के समीप स्थित पानी की टंकी के समीप तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और खेत की खंती में जा गिरी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Five people injured as car overturns at sharp turn in Gonda
गोंडा में टंकी मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पड़ी कार - फोटो : संवाद

विस्तार

कस्बा के गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर पानी की टंकी के पास का तीव्र मोड़ हादसों का ब्लैक प्वाइंट बन गया है। 25 जून को गंगा स्नान से लौट रहे लोगों की कार मोड़ पर बेकाबू होकर खेतों में पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


गोरई के गांव सकरुआ निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह अपने पिता डंबर सिंह, मां मुन्नी देवी, चाचा सोरन सिंह व गिर्राज सिंह के साथ कार द्वारा गंगा स्नान को गए थे। 25 जून सुबह करीब 6 बजे लौटकर गांव जा रहे थे, इसी दौरान गोंडा- अलीगढ़ मार्ग पर कस्बा के समीप स्थित पानी की टंकी के समीप तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और खेत की खंती में जा गिरी। घटना को देख राहगीर मौके पर जुट गए तथा आनन- फानन में कार सवार लोगों को बाहर निकाल लिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


संकेतक बोर्ड और रेलिंग लगवाने की मांग
कस्बे के लोगों का कहना है कि यह मोड़ अब जानलेवा साबित होता जा रहा है। इसी मोड़ पर बीती 12 मार्च को कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी थी, जिसमें कस्बा निवासी मेडिकल स्टोर संचालक दुर्गेश कुमार की मौत हुई थी। वहीं एक अप्रैल की रात शाहजमाल निवासी इंतजार अहमद बाइक सहित इसी मोड़ पर बेकाबू होकर गड्ढे में जा गिरे थे, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। इससे पूर्व भी इस स्थान पर हादसे हुए हैं। कस्बे के लोगों ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करते हुए मार्ग पर तीव्र मोड़ से पहले संकेतक बोर्ड लगवाने और किनारे पर रेलिंग लगवाने की मांग भी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed