फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five needy girl students will not have to pay fees for the whole year

Aligarh News: जरुरतमंद पांच छात्राओं को नहीं देनी होगी सालभर की फीस, पुरातन छात्र समिति ने की ऐसी मदद

Tue, 08 Aug 2023 07:15 PM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 08 Aug 2023 07:15 PM IST
सार

पुरातन छात्र समिति संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप के गुप्त ने कहा कि सभी धर्मों की जरूरतमंद छात्राओं का वार्षिक शुल्क जमा किया गया है। पुरातन छात्र समिति के लिए होनहार और जरूरतमंद होना जरूरी है, न की किसी विशेष धर्म का होना।

विज्ञापन
Five needy girl students will not have to pay fees for the whole year
उप प्रधानाचार्या अनुराधा शर्मा को शुल्क जमा करते समिति पदाधिकारी - फोटो : स्वयं

विस्तार

पुरातन छात्र समिति ने टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में जरूरतमंद पांच छात्राओं का वार्षिक शुल्क जमा किया। मुख्य अतिथि उपेंद्र अग्रवाल सराफ ने कहा कि हर साल जरूरतमंद छात्राओं का वार्षिक शुल्क जमा करके उन्हें आत्मिक संतोष होता है। 

विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि चंद्रेश भाटिया, डॉ. लवनीश मोहन अग्रवाल ने पुरातन छात्र समिति के जरिये सहयोग देने का आश्वासन दिया। डॉ चंद्रेश भाटिया ने छात्राओं को सलाह दी कि मन लगाकर, एकाग्र हो, लग्नशील होकर शिक्षा प्राप्त करें। उच्च शिक्षा हेतु होनहार और साधनहीन छात्र-छात्र पुरातन छात्र समिति से सहायता ले सकते हैं। 
विज्ञापन


संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप के गुप्त ने कहा कि सभी धर्मों की जरूरतमंद छात्राओं का वार्षिक शुल्क जमा किया गया है। पुरातन छात्र समिति के लिए होनहार और जरूरतमंद होना जरूरी है, न की किसी विशेष धर्म का होना। उप प्रधानाचार्या अनुराधा शर्मा ने पुरातन छात्र समिति का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी अपना सहयोग इसी प्रकार बनाए रखने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed