फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five MVA transformer increased at Swarna Jayanti Nagar power station

Aligarh News: स्वर्ण जयंती नगर बिजलीघर पर बढ़ा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर, 18 से बढ़कर हुई क्षमता 23

Fri, 26 May 2023 02:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 26 May 2023 02:21 AM IST
सार

इन दिनों सबसे अधिक ओवरलोडिंग स्वर्ण जयंती नगर बिजलीघर व विक्रम कालोनी बिजलीघर झेल रहे हैं। स्वर्ण जयंती नगर बिजलीघर पर बृहस्पतिवार को पांच एमवीए का नया ट्रांसफारमर लगाकर उसकी जांच आदि पूरी कर ली गई है। कल तक बसवार आदि फिट कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Five MVA transformer increased at Swarna Jayanti Nagar power station
स्वर्ण जयंती नगर बिजली घर पर न्यू ट्रांसफॉर्म को लगाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरमी में बिजली की ओवरलोडिंग थामने को लगातार प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में अलीगढ़ के स्वर्ण जयंती नगर बिजलीघर पर पांच एमवीए का ट्रांसफारमर स्थापित कर उसे 18 से 23 एमवीए का कर दिया गया। बृहस्पतिवार को दिन भर टीम यह काम करती रही। इस दौरान बिजलीघर के सभी फीडरों की आपूर्ति दिन में घंटों बंद रखी गई। इससे लोग बेहाल रहे। इधर, केला नगर, हाथरस अड्डा, लक्ष्मीबाई मार्ग आदि इलाकों में भी समस्या आने से आपूर्ति घंटों तक बंद रही।

विज्ञापन


एक्सईएन राहुल बाबू कटियार बताते हैं कि इन दिनों सबसे अधिक ओवरलोडिंग स्वर्ण जयंती नगर बिजलीघर व विक्रम कालोनी बिजलीघर झेल रहे हैं। स्वर्ण जयंती नगर बिजलीघर पर बृहस्पतिवार को पांच एमवीए का नया ट्रांसफारमर लगाकर उसकी जांच आदि पूरी कर ली गई है। कल तक बसवार आदि फिट कर दी जाएगी। इस बिजलीघर पर काफी हद तक ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान होगा। हालांकि बृहस्पतिवार को दिन में काम होने के कारण घंटों आपूर्ति बंद रहने से दोपहर में आम लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन


इधर, शहर के केला नगर में बंच फुंकने, हाथरस अड्डा पर लाइन में फाल्ट होने और लक्ष्मी बाई मार्ग पर स्मार्ट सिटी का काम होने के कारण आपूर्ति बंद रही। आपूर्ति घंटों तक बंद रहने के कारण पब्लिक परेशान रही। इधर, अब हाथरस अड्डा व सासनी गेट पर शुक्रवार सुबह चार बजे से छह बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा, जिसकी वजह से आपूर्ति बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed