फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five liquor smugglers caught from Aditya apartment

आदित्य अपार्टमेंट के फ्लैट से पकड़े गए पांच शराब तस्कर

Mon, 31 May 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Five liquor smugglers caught from Aditya apartment
क्वार्सी थाने की पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर आदित्य अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर चार से पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से अंग्रेजी शराब के क्वार्टर, अद्दा और बोतल मिली हैं। साथ ही प्रयोग में लाई जा रही स्कार्पियो गाड़ी को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

पकड़े गए अभियुक्तों में बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कुम्हैडा निवासी नमित चौधरी पुत्र योगेंद्र सिंह, इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के ब्रह्मनगर निवासी अरुण शुक्ला पुत्र भगवत दयाल शुक्ला, अलीगढ़ के कुलदीप विहार स्थित सहार देहली अपार्टमेंट निवासी हरिओम पुत्र गिरीश चंद्र गोस्वामी, अतरौली के गणेशपुर गांव निवासी पवन राजपूत पुत्र राकेश सिंह व अमरोहा जिले के पूरनपुर निवासी धर्मवीर पुत्र हरदयाल सिंह शामिल हैं। इनके कब्जे से 21 बोतल, 142 अद्दे, 392 क्वार्टर विभिन्न विदेशी ब्रांड के मिले हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed