{"_id":"666f043c15cad5e92e09776b","slug":"five-including-four-girls-died-due-to-drowning-in-ganga-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बड़ा हादसा: गंगा दशहरा पर स्नान करने गए चार बच्चियों सहित पांच की मौत, परिवारों में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बड़ा हादसा: गंगा दशहरा पर स्नान करने गए चार बच्चियों सहित पांच की मौत, परिवारों में पसरा मातम
Sun, 16 Jun 2024 09:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 16 Jun 2024 09:17 PM IST
सार
गंगा दशहरा पर गंगा में डूबने से चार बच्चियों सहित पांच की मौत हो गई। बिजौली, अतरौली और दादों क्षेत्र से पांच बच्चों के गंगा में स्नान करते समय डूबने की सूचना से परिवारों में मातम छा गया।
विज्ञापन
दामिनी, राजश्री, रूबी, आलोक और सौम्या की गंगा में डूबकर मौत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
16 जून को गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान के दौरान गंगा नदी में डूबने से चार बच्चियों सहित पांच की मौत हो गईं। इनमें से दो चचेरी बहनों सहित तीन बच्चियां पॉलीमुकीमपुर थाने के गांव दीनापुर में डूबीं। एक बच्ची सांकरा गंगा घाट में और एक युवक नरौरा में गंगा स्नान करते हुए डूबा।
विज्ञापन
बिजौली संवाद सूत्र के अनुसार दीनापुर गांव निवासी रूबी (9) पुत्री सत्यपाल, दामिनी (10) पुत्री महेंद्र और राजश्री (7) पुत्री दीपक निवासी मथुरा दोपहर करीब गांव के बाहर गंगा नदी के कच्चे घाट पर स्नान करने गई थीं। साथ में गांव का ही एक लड़का था। दोपहर में करीब दो बजे गंगा नदी में स्नान करते समय एक बच्ची डूबने लगी। इस पर उसे बचाने की कोशिश में तीनों ही गहराई में चले जाने से डूब गईं। पास ही पशु चरा रहे एक लड़के ने शोर मचाया तो गांव के राजवीर दौड़कर वहां पहुंचे और तीनों को खोजकर पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी सासें थम चुकी थीं। रूबी और दामिनी चचेरी बहनें थीं, जबकि राजश्री उनकी बुआ की बेटी थी।
विज्ञापन
अतरौली संवाद के गांव उस्मानपुर निवासी 18 वर्षीय आलोक कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह गांव के ही कुछ लोगों के साथ गंगा दशहरा पर नरौरा में गंगा स्नान करने गए थे। वहां पर स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। साथियों के शोर मचाने पर लोगों ने गोतोखोरों को बुलाया। काफी देर तक प्रयास के बाद आलोक का शव ही पानी के बाहर आ सका।
विज्ञापन
दादों क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे सांकरा निवासी 4 वर्षीय सौम्या पुत्री चोब सिंह स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गई। उसे डूबता देखकर परिवार के लोगों ने तत्काल प्रयास कर बाहर निकाला, लेकिन शरीर के अंदर पानी भरने से उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए छर्रा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।