फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five-hour traffic jam in Khair; children unable to reach school.

Aligarh News: खैर में पांच घंटे जाम, स्कूल नहीं पहुंच सके बच्चे

Sat, 26 Sep 2026 02:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Five-hour traffic jam in Khair; children unable to reach school.
कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान बेचने के लिए किसानों के बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को कस्बे में यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। सुबह करीब चार बजे लगा जाम पांच घंटे से अधिक समय तक रहा, जिससे अलीगढ़-पलवल मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में स्कूली बसें भी फंस गईं और कई बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

मंडी में धान की लगातार बढ़ रही आवक के चलते सुबह तीन बजे से ही अलग-अलग मार्गों से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में धान लेकर कस्बे की ओर आने लगे। एक साथ बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से मंडी गेट के आसपास दबाव बढ़ गया। मंडी के सामने विकास कार्य के चलते सड़क पहले से संकरी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के निजी स्कूल के प्रबंधक राजेश गोयल व मनोज राठी ने बताया कि जाम में फंसने के कारण बच्चों को डेढ़ से दो घंटे की देरी हुई। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इगलास और धनीपुर मंडी बंद रहने से शुक्रवार को खैर मंडी में धान की आवक अचानक बढ़ गई। मंडी के सामने सड़क संकरी होने और एक साथ बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से जाम लगा। पुलिस बल की कमी के कारण सातों बैरियर प्रभावी नहीं हो सके। अतिरिक्त पुलिस बल के लिए सूचना भेजी गई है। - अभिषेक पटेल, सीओ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed