{"_id":"61b3a80e1016f113e6165733","slug":"five-girl-students-were-burnt-in-the-voter-awareness-campaign-city-office-news-ali2802576119","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः मशाल रैली में पांच छात्राएं झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः मशाल रैली में पांच छात्राएं झुलसीं
विज्ञापन
घायल राखी।
- फोटो : CITY OFFICE
चंडौस क्षेत्र से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मशाल रैली निकाली जा रही थी। वीरपुरा के निकट मशाल के साथ छात्राएं फोटो खींच रही थीं। इसी दौरान मशाल झुक गई। मशाल से निकले ज्वलनशील पदार्थ से पांच छात्राएं झुलस गईं। झुलसी छात्राओं को तत्काल जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया।
शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही थी, जिसमें विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल हुए थे। जसराम सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज की छात्राएं मनीषा, जाग्रति, राखी, कल्पना और निधि भी रैली में शामिल हुई थीं। मशाल को मनीषा लेकर चल रही थी। वीरपुरा के पास फोटो खींचने के दौरान मशाल नीचे की तरफ झुक गई। मशाल में से ज्वलशील पदार्थ निकलकर छात्राओं के ऊपर गिर गया। जिससे पांचों छात्राएं झुलस गईं। आनन-फानन में एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेज गया, जहां से उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि मशाल लेने की होड़ में यह घटना हुई। पांचों छात्राएं मामूली रूप से जली हैं। उन्हें पहले स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से उन्हें मलखान सिंह जिला चिकित्सालय ले जाया गया। यहां उपचार के बाद सभी को एक घंटे में छुट्टी भी दे दी गई। सीएमओ से बात की थी वह बता रहे थे कि पांचों छात्राएं एक दो प्रतिशत ही झुलसी हैं। चिंताजनक बात नहीं है।

घायल कल्पना।- फोटो : CITY OFFICE

घायल मनीषा।- फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन