{"_id":"63b9a6580c28aa5fd0372b11","slug":"five-days-holiday-in-degree-colleges-of-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डिग्री कॉलेजों में पांच दिन की छुट्टी, 16 जनवरी से होगी पढ़ाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डिग्री कॉलेजों में पांच दिन की छुट्टी, 16 जनवरी से होगी पढ़ाई शुरू
Sat, 07 Jan 2023 10:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 07 Jan 2023 10:35 PM IST
सार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों में 11 से 15 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। स्नातक एवं परास्नातक सम सेमेस्टर पाठ्यक्रम में शिक्षण कार्य 16 जनवरी से शुरूहोगा।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों में 11 से 15 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। स्नातक एवं परास्नातक सम सेमेस्टर पाठ्यक्रम में शिक्षण कार्य 16 जनवरी से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में लगातार सेमेस्टर ब्रेक के अवकाश की मांग की जा रही थी। इसके लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति का भी हवाला भी दिया जा रहा था। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि कुलपति के आदेश पर पांच दिन का अवकाश घोषित किया गया है। स्नातक एवं परास्नातक सम सेमेस्टर पाठ्यक्रम में शिक्षण कार्य 16 जनवरी से शुरू होगा। सम सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल 2023 के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होंगी।
विज्ञापन
एक महीने तक चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध एटा, कासगंज, हाथरस और अलीगढ़ के महाविद्यालयों में एक महीने तक सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलेगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि पांच जनवरी से चार फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। एक महीने के दौरान एनसीस, एनएसएस, रोवर रेंजर्स की ओर से सुरक्षा रैली, सेमिनार, गोष्ठी, रोड सेफ्टी क्लब का गठन, प्रभात फेरी, क्विज, निबंध, पोस्टर, सड़क सुरक्षा शपथ सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन