फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five days after the announcement of Congress tickets will start: Rana Goswami

पांच दिन बाद कांग्रेस टिकटों की घोषणा शुरू होगी : राणा गोस्वामी

Sun, 03 Mar 2019 01:11 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 03 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Five days after the announcement of Congress tickets will start: Rana Goswami
बैठक को संबोिधत करते पूर्व एमएलसी विवेक बंसल। - फोटो : Rupesh
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं अलीगढ़ लोकसभा पर्यवेक्षक राणा गोस्वामी, अलीगढ़ लोकसभा इंचार्ज गोवर्धन सिंह चौहान और पूर्व सचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू  शनिवार को एक साथ अलीगढ़ आए और कांग्रेस के लोकसभा टिकट के दावेदारों की हकीकत देखी। तीनों नेताओं का काफिला सीधे रेलवे रोड पहुंचा और वहां पदाधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन


यहां पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह जादौन एडवोकेट ने टीम के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, वरिष्ठ नेता रुही जुबैरी, हसायन ब्लाक प्रमुख सुमंत किशोर सिंह, एआईसीसी सदस्य परवेज अहमद ने अपनी दावेदारी पेश की।
विज्ञापन


संतोष सिंह ने भी अपनी दावेदारी की। यहां से राणा और उनके साथी नेता सीधे पूर्व सांसद चौ. विजेंद्र सिंह के आवास पहुंचे। जहां विजेंद्र सिंह ने समर्थकों से संवाद करा कर अपनी दावेदारी की। यहां हरेक विधानसभा से समर्थक बुलाए गए थे। विजेंद्र सिंह ने अपने पुराने राजनीतिक सफर का हवाला देकर दमदारी से दावेदारी पेश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी नेता राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के आवास पर पहुंचे और वहां पर बंसल के समर्थकों से बात की। बंसल ने भी अपना पक्ष बहुत मजबूती से रखा। जिससे नेता पूरी तरह से आश्वस्त दिखे। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जब टिकट वितरण प्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया तो राणा गोस्वामी ने कहा कि अगले 5 दिनों लगभग सभी सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा हो जायेगी।

कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों में जीजान से जुट जाएं। यहां पर रीता यादव, निशा बघेल, राधा गुप्ता, नफ ीस शाहीन, सबिया हसन, विजय लक्ष्मी, परवीन साबरी आदि मौजूद रहे। पर्यवेक्षक राणा गोस्वामी ने तीनों स्थानों पर कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने से कांग्रेस कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं। सभी लोकसभा सीटों पर दावेदारों की संख्या बढ़ रही है। इस बार कांग्रेस लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि वह चुनाव की तैयारियों में जुटे। 


जीटी रोड से हुआ राणा का स्वागत
 विवेक बंसल के निर्देश पर अनिल सिंह चौहान, अखिलेश शर्मा आदि ने गभाना के निकट जीटी रोड पर उनका स्वागत किया। एआईसीसी सदस्य परवेज अहमद गभाना टोल प्लाजा के पास पहुंचे। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख हसायन सुमंत किशोर सिंह मौजूद रहे। टोल प्लाजा पर राणा गोस्वामी का स्वागत किया गया। वहां से उनका काफि ला रेलवे रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचा। इस दौरान मो. अरहम, विक्त्रस्म, तेजवीर, राजीव लीडर, मजहर, फ़ ीरोज़, यशवीर, अकरम आदि मौजूद रहे।


सुमंत समर्थकों ने की नारेबाजी
रेलवे रोड कार्यालय पर सुमंत के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। यहां बाइक और कारों से सुमंत के दर्जनों समर्थक पहुंचे थे। जब नारेबाजी काफी बढ़ गई तो खुद पर्यवेक्षक को सबको शांत कराना पड़ा। इस दौरान पर्यवेक्षक कुछ देर के लिए नाराज भी हो गए थे। इधर, बाइक से आए उत्साही युवाओं ने रेलवे रोड से किशोर नगर तक जमकर हंगामा किया। जिससे राहगीरों को खासी दिक्कत आई। 
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed