फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five criminals including infamous Sameer kakrala sift to othr jails

कुख्यात समीर ककराला सहित पांच अपराधी दूसरी जेलों में शिफ्ट

Sun, 08 Sep 2019 07:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
Five criminals including infamous Sameer kakrala sift to othr jails
एनआईए डीएसपी तंजील अहमद हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुख्यात शूटर मुनीर मेहताब के गैंग से ताल्लुक रखने वाले कुख्यात अपराधी समीर ककराला सहित पांच अपराधी अलीगढ़ जेल से दूसरी जेलों में शिफ्ट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें समीर का ही दूसरा साथी एएमयू का पूर्व छात्र मोहसिन इकबाल भी शामिल है। समीर व मोहसिन को लेकर यहां जेल में रहकर साजिश रचने के इनपुट पर यह ट्रांसफर किए गए हैं। इसके अलावा हाथरस के दोहरे हत्याकांड का आरोपी भोला पहलवान भी यहां से शिफ्ट कर दिया गया है। यह ट्रांसफर रविवार सुबह ही किए गए हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र का ककराला निवासी समीर पिछले दिनों सपा नेता व रोशन होटल कारोबारी परिवार के बेटे की हत्या में उम्रकैद पा चुका है। इसके अलावा उस पर अलीगढ़ कोर्ट में हमला, गैंगेस्टर व दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में भी मुकदमे लंबित हैं। वह यहां 2016 से जिला कारागार में निरुद्ध था। इसके साथ ही एएमयू के प्रॉक्टर कार्यालय पर 2014 में छात्र गुटों में हुई फायरिंग में दो छात्रों की हत्या के आरोपी मोहसिन इकबाल निवासी अल्लापुर भीकन थाना मैनाढेर मुरादाबाद भी यहां निरुद्ध था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों को लेकर मिले इनपुट के आधार पर समीर को यहां से बुलंदशहर, जबकि मोहसिन को मथुरा जेल शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा हाथरस में पिछले दिनों हुए लक्ष्मण पहलवान व उसके एक साथी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी भोला पहलवान उर्फ गजेंद्र सिंह निवासी अखईपुर इगलास को यहां से मथुरा जेल शिफ्ट किया गया है।

इसके अलावा हत्या में उम्रकैद पा चुके अनिल उर्फ अन्ना निवासी औरैहा जवां और हाथरस से हत्या में उम्रकैद पा चुके नियामत उर्फ राजुद्दीन उर्फ राजू चूरन वाला निवासी जीवनगढ़ क्वार्सी को एटा जेल शिफ्ट किया गया है। कारागार अधीक्षक आलोक सिंह ने इन पांचों को ट्रांसफर किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed