फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five criminals arrested while planning robbery

Aligarh: बना रहे थे लूट की योजना, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पांच बदमाश दबोचे, भेजे जेल

Mon, 26 Aug 2024 09:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 09:49 PM IST
सार

मुखबिर से सूचना मिली कि रोडवेज बस स्टैंड के अंदर बरौला बाईपास के निकट कुछ लोग मौजूद हैं, जो वहां बैठकर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर दबिश देकर गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Five criminals arrested while planning robbery
पकड़े गए पांच आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ में बन्नादेवी थाना पुलिस ने 25 अगस्त रात अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।  सभी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रोडवेज बस स्टैंड के अंदर बरौला बाईपास के निकट कुछ लोग मौजूद हैं, जो वहां बैठकर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा व अन्य ने दबिश देकर गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान अभिषेक निवासी गिहार कालोनी शीशधर थाना सिकंदराराऊ, हाथरस, राहुल निवासी हिंदु नगर थाना कोतवाली नगर, एटा, हरी निवासी गिहार कालोनी शीशधर थाना सिकंदराराऊ, हाथरस, बच्ची निवासी अलीगंज तिराहा चुंगी थाना कोतवाली, एटा, कालिया निवासी जगन्नाथपुरी थाना कोतवाली नगर, एटा के रूप में हुई। 
विज्ञापन


इनके पास से दो तमंचे, एक लोहे की राॅड, दो पेचकस व एक सब्बल, और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इन शातिरों के ऊपर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। ये लोग पूर्व में कासगंज, हाथरस, एटा में चोरी, लूट व डकैती जैसी घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांचों को जेल भेज दिया। इनमें अभिषेक पर आठ व राहुल पर छह मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed