फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five cattle on Wednesday in Tappal Goshala

बुधवार को फिर टप्पल गोशाला में मरे पांच गोवंश

Thu, 03 Jan 2019 01:19 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 03 Jan 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
Five cattle on Wednesday in Tappal Goshala
विकास की आस जगाते घर-घर घूम रहे राजीव - फोटो : Amar Ujala
यमुना एक्सप्रेस-वे के नीचे टप्पल में संचालित श्रीश्याम पुरुषोत्तम गोशाला में गोवंश के मरने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी चार गायें और एक सांड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर गोशाला पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह बाल्यान व ब्लाक अध्यक्ष संजय प्रधान ने गोशाला में गायों की दुर्दशा पर कहा कि गायों के नाम पर नारे लगाने और सुर्खियां बटोरने वाले गोरक्षा व बजरंग दल अब कहां हैं? 
विज्ञापन


दोनों भाकियू नेताओं ने कहा कि गोशाला में सात गायें अभी भी मरणासन्न स्थिति में पड़ी हैं। वहीं मरने वाली गायों को दफनाया जा रहा है। यह दु:खद है। मृत गोवंश को कहीं दूर दफनाया जाना चाहिए। कहा कि गोशाला में बड़ी संख्या में गोवंश है लेकिन उनके लिए समुचित चारे का इंतजाम नहीं है। पानी तक का संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाहर से आए गोवंश के चलते गोशाला की व्यवस्था बिगड़ी है। धीरे-धीरे व्यवस्था को पटरी पर लाया जा रहा है। जल्द ही 2200 गोवंश को एक साथ रखने की व्यवस्था की जा रही है।- शिवदत्त शर्मा, सचिव श्रीश्याम पुरुषोत्तम गोशाला।


- जितने भी गोवंश बीमार हैं उनको पशु चिकित्सकों की टीम भेजकर इलाज कराया जाएगा। मंगलवार को भी गोशाला में पांच पशु चिकित्सकाें की टीम भेजी गई थी। - अरविंद कुमार, एसडीएम खैर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed