फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   five accused arrested from Tappal in fetal sex determination case were sent to jail

भ्रूण लिंग जांच: टप्पल से पकड़े गए पांचों आरोपी भेजे जेल, अन्य की तलाश जारी

Sat, 29 Mar 2025 02:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 02:26 PM IST
सार

अलीगढ़ के टप्पल में दबोचे गए भ्रूण लिंग जांच करने वालों को जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। संचालक आदि की जानकारी जुटाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले में दस्तावेज व पंजीकरण आदि की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
five accused arrested from Tappal in fetal sex determination case were sent to jail
टप्पल का बीएस हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में टप्पल के नूरपुर रोड पर बीएस हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में गर्भवती महिला के गर्भ में भ्रूण लिंग की जांच करने के पांचों आरोपी 28 मार्च को जेल भेज दिए गए। इन पांचों को अलीगढ़ व हरियाणा की स्वास्थ्य टीमों ने संयुक्त कार्रवाई में मौके से दबोचा था। वहीं, पुलिस इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पलवल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलीगढ़ की टीम को साथ लेकर गर्भवती महिला को भ्रूण लिंग की जांच के लिए यहां भेजा। इस दौरान महिला से 35 हजार रुपये लिए गए। अल्ट्रासाउंड कर उसके गर्भ में पल रहे भ्रूण का लिंग बताया। तभी टीम ने रंगेहाथ अल्ट्रासाउंड कर रहे तकनीशियन सहित पांच लोग दबोच लिए।
विज्ञापन


वहीं, एक कर्मचारी काउंटर से व छत से सेंटर संचालक लापता हो गया। इस मामले में पकड़े गए पांचों आरोपियों तकनीशियन दीपक शर्मा निवासी गांव पर्सिवान बुजुर्ग जिला सिवान बिहार हाल निवासी बीएस हॉस्पिटल, सुशील कुमार निवासी सैनी नगर रसूलपुर रोड पलवल, भोलू निवासी टप्पल, कपील उर्फ छोटू व खेम सिंह निवासी आदर्श कालोनी बंसल वाली गली पलवल को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में डिप्टी सीएमओ डॉ. दिनेश खत्री की ओर से पकड़े गए पांचों व फरार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ टप्पल के अनुसार पांचों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। सीओ वरुण सिंह के अनुसार मामले में जो फरार हैं, उन्हें तलाश किया जा रहा है। साथ में संचालक आदि की जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले में दस्तावेज व पंजीकरण आदि की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed