फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   First rail rake of maize loaded from Harduaganj goods shed

Aligarh News: पहली बार हरदुआगंज मालगोदाम से मक्का की पहली रेल रेक लोड, व्यापारियों के लिए खुले नए रास्ते

Sat, 06 Jun 2026 05:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 06 Jun 2026 05:28 PM IST
सार

 इस उपलब्धि से क्षेत्र के व्यापारियों और किसानों को रेल परिवहन के माध्यम से अपने उत्पादों को कम लागत और अधिक सुविधा के साथ विभिन्न बाजारों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
First rail rake of maize loaded from Harduaganj goods shed
मक्का की रेल रेक की लोडिंग - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ के हरदुआगंज मालगोदाम ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार मक्का की रेल रेक की लोडिंग की है। 6 जूजन को यहां से मुजफ्फरनगर के लिए 21 बीसीएन वैगनों की मिनी रेक में मक्का का लदान किया गया। इस पहल को क्षेत्रीय व्यापार और कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मक्का की यह रेक एम/एस संजीव कुमार, सुनील कुमार द्वारा लोड कराई गई, जिन्होंने पहली बार अपने माल के परिवहन के लिए हरदुआगंज मालगोदाम का चयन किया।  इस उपलब्धि से क्षेत्र के व्यापारियों और किसानों को रेल परिवहन के माध्यम से अपने उत्पादों को कम लागत और अधिक सुविधा के साथ विभिन्न बाजारों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। रेलवे की समयबद्ध और विश्वसनीय सेवाओं के कारण व्यापारियों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मक्का की इस पहली रेक के बाद हरदुआगंज मालगोदाम से कृषि उत्पादों सहित अन्य वस्तुओं का रेल परिवहन भी बढ़ेगा, जिससे क्षेत्रीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed