फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   first entrance exam for admission to Raja Mahendra Pratap Singh University campus

RMPSU: परिसर में एडमिशन के लिए पहली बार प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई को, आवेदन 10 जुलाई तक

Sun, 06 Jul 2025 04:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 04:03 AM IST
सार

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर सहित कुल 26 पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया पहले से ही शुरू हो चुकी है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश योग्यता के आधार पर वरीयता से दिए जा रहे हैं। पिछले तीन दिनों में कुल 222 विद्यार्थियों ने परिसर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया है।

विज्ञापन
first entrance exam for admission to Raja Mahendra Pratap Singh University campus
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) के इतिहास में 20 जुलाई 2025 एक और महत्वपूर्ण तारीख के रूप में दर्ज होने जा रही है। इस दिन विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एलएलएम और एमएससी (एग्रोनॉमी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होगी। इसके लिए 10 जुलाई तक आवेदन लिए जाएंगे। 

विज्ञापन

वीसी प्रो एनबी सिंह
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनबी. सिंह ने बताया कि यह विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाली पहली प्रवेश परीक्षा है। इसकी तैयारियां जोरों पर है। उन्होंने आश्वस्त किया कि परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शितापूर्ण तरीके से आयोजित की जाएगी। कुलपति ने कहा कि वे स्वयं परीक्षा के दौरान निरीक्षण के लिए मौजूद रहेंगे ताकि मेधावी छात्रों का ही चयन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर में अन्य पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले जारी
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर सहित कुल 26 पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया पहले से ही शुरू हो चुकी है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश योग्यता के आधार पर वरीयता से दिए जा रहे हैं। पिछले तीन दिनों में कुल 222 विद्यार्थियों ने परिसर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया है। 

एलएलएम और एमएससी एग्रोनॉमी प्रवेश परीक्षा का विवरण

  • परीक्षाओं की अवधि : 2 घंटे
  • प्रणाली: बहुविकल्पीय प्रश्न
  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • निगेटिव मार्किंग : नहीं होगी
  • दोनों परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम विवि की वेबसाइट पर मौजूद
  • दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी के लिए 700 रुपये, एससी-एसटी के लिए 500 रुपये
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जुलाई 2025

एलएलएम प्रवेश परीक्षा

  • पात्रता : एलएलबी या बीएएलएलबी में सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए 55 फीसदी अंक और एससी-एसटी वर्ग के लिए 50 फीसदी अंक।
  • अवधि: 2 साल (4 सेमेस्टर)
  • सीटें: 60
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जुलाई 2025
  • प्रवेश परीक्षा: 20 जुलाई 2025
  • परिणाम घोषणा : 25 जुलाई 2025
  • काउंसिलिंग : 26 जुलाई 2025

एमएससी एग्रोनॉमी प्रवेश परीक्षा

  • पात्रता: बीएससी कृषि में सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए 55 फीसदी और एससी-एसटी वर्ग के लिए 50 फीसदी अंक।
  • अवधि: 2 साल (4 सेमेस्टर)
  • सीटें: 60
  • प्रवेश परीक्षा: 20 जुलाई 2025
  • परिणाम घोषणा: 25 जुलाई 2025
  • काउंसिलिंग 26 जुलाई 2025

10 जुलाई के बाद मिल जाएंगे प्रवेश पत्र
विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि एलएलएम और एमएससी एग्रोनॉमी की प्रवेश परीक्षा के लिए अभी आवेदन किए जा रहे हैं। 10 जुलाई के बाद प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा सुचितापूर्ण संपन्न होगी। कहीं भी कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। परीक्षार्थी को तलाशी के बाद ही परीक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed