फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   first discharged then recalled corona positive lady in jn medical college

पहले किया मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज बाद में कोरोना संक्रमित महिला को वापस बुलाया पुलिस की भी सहायता ली पुलिस समझा-बुझाकर महिला को मेडिकल कॉलेज वापस लाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
first discharged then recalled corona positive lady in jn medical college
अलीगढ़ । एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज से बुधवार की देर शाम एक आइसोलेशन में रखी गई कोरोना संक्रमित महिला के पहले हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिए जाने और बाद में उसे वापस हॉस्पिटल बुलाई जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला को वापस बुलाने के लिए मेडिकल कॉलेज में पुलिस की सहायता भी ली है। पिछले दिनों आगरा रोड के एक नर्सिंग होम में एक महिला के उपचार का मामला प्रकाश में आया था। बाद में वह महिला महिला पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद उस महिला को पहले दीन दयाल अस्पताल भेजा गया। उसके बाद उसको जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। महिला जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थी। लेकिन बताया गया है कि बुधवार की देर शाम महिला से कहा गया कि उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। महिला मेडिकल कॉलेज से अपने घर चली आई। महिला के परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल प्रशासन ने उन्हें डिस्चार्ज डिस्चार्ज स्लिप और अन्य दस्तावेज दिए । हॉस्पिटल से आने के बाद महिला ने अपने घर पर स्नान किया और मोहल्ले वालों ने भी उनका स्वागत किया। इसके कुछ ही देर बाद मेडिकल कॉलेज से फोन आया कि उन्हें वापस आना है । इसके बाद उन्हें थोड़ी असहजता अनुभव हुई। मेडिकल कॉलेज को लगा कि जब महिला आने में आनाकानी कर रही है, तो उन्हें मेडिकल रोड पुलिस चौकी की सहायता ली। पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क किया जिसके बाद समझा-बुझाकर वापस महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस पूरे प्रकरण पर जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. शाहिद सिद्दीकी कहते हैं कि इस महिला के दो टेस्ट किए गए और दोनों नेगेटिव आए। इसके बाद इस महिला को अगले 10 दिन के लिए लेवल वन हॉस्पिटल के लिए भेज दिया गया। 2 दिन पहले इस महिला को भेजा गया था। वही डिस्चार्ज स्लिप थी। लेकिन 2 दिन बाद यह महिला वापस मेडिकल कॉलेज आ गई और कहा कि वहां पर बहुत अव्यवस्था है। इसके बाद यह महिला मेडिकल कॉलेज में वापस आ गई। बुधवार की देर शाम इसने हॉस्पिटल के गार्ड को पुरानी डिस्चार्ज स्लिप दिखाकर अपने आपको एग्जिट करा लिया। अपने पति को भी बुलवाया और चली गई। जबकि इस केस महिला को अलग से 10 दिन की अवधि पूरी करना आवश्यक है। हमें जब जानकारी हुई तो हमने इस महिला को वापस बुलाया। 10 दिन की अवधि एहतियातन लेवल वन हॉस्पिटल के लिए रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed