फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   First beaten, then killed Dr. Aastha

अलीगढ़ः पहले पीटा, फिर गला घोंटकर मौत के घाट उतारा डॉ. आस्था को

Fri, 15 Oct 2021 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
First beaten, then killed Dr. Aastha
डॉ. आस्था के परिवार से पूछताछ करते पुलिस कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना काल में ऑक्सीजन प्लांट को लेकर सुर्खियों में रहीं स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. आस्था अग्रवाल (33) को पहले पीटा गया। फिर गला दबाकर मौत के घाट उतारा गया। इसके बाद उनका शव घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए फंदे पर लटकाया गया था। बृहस्पतिवार को चार डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में उनकी मौत का कारण गला दबाकर (स्ट्रांगुलेशन) हत्या करना आया है। इधर, इस घटना में आस्था की बहन की तहरीर पर पति अरुण अग्रवाल के अलावा देवर, जेठ व एक दोस्त को नामजद कर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पति की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मायके पक्ष ने शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार करना तय किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में तैनात डॉ. आस्था अपने पति अरुण अग्रवाल संग क्वार्सी क्षेत्र की रमेश विहार कॉलोनी में रहती थीं। दंपती पर 10 वर्षीय बेटा अर्नव व 8 वर्षीय आन्या है। पति अरुण कासिमपुर में राधिका ऑक्सीजन प्लांट चलाता है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात से आस्था का अपने मायके पक्ष के लोगों या अन्य किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। उनका पति भी बच्चों को सिविल लाइंस श्याम नगर में अपने बड़े भाई के घर छोड़कर गायब है। बुधवार शाम को आस्था की आगरा में रहने वाली बहन आकांक्षा ने काफी प्रयास के बाद बहन से संपर्क न होने पर आस्था के ड्राइवर मनीष चौधरी को आस्था के घर भेजा। तब पता चला कि बाहर ताला लटका है और अंदर बेडरूम में आस्था का शव फंदे पर झूल रहा है। इस खबर पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। उसी समय आकांक्षा ने हत्या का आरोप मढ़ा था। देर रात यहां पहुंचकर आकांक्षा ने अपने बहनोई अरुण अग्रवाल के अलावा अरुण के छोटे भाई अनुज व बड़े भाई तरुण अग्रवाल के अलावा पड़ोस में ही रहने वाले दोस्त अर्पित अग्रवाल को नामजद कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

इधर, बृहस्पतिवार को चार डॉक्टरों के पैनल क्रमश: डॉ. विशाका माधवी, डॉ. नीरज, डॉ. अनिल व डॉ. हारुन के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में आस्था के शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में साफ आया है कि आस्था को गला दबाकर मारा गया। उसके साथ इससे पहले मारपीट हुई है, जिससे उसके पैरों पर नीले निशान व चेहरे, गर्दन आदि पर भी मारपीट की खरोंच के निशान हैं। पैनल की रिपोर्ट मिलने के बाद यह प्रकरण साफ तौर से हत्या का हो गया है। माना जा रहा है कि हत्या के बाद शव फंदे पर लटकाकर बाहर से ताला लगाकर पति बच्चों को लेकर गायब हुआ है। देर शाम शव आस्था के छोटे भाई अभिनव को सौंप दिया था। शव को परिवार आस्था के रमेश विहार स्थित घर ले गए। जहां अमेरिका से आ रहे आस्था के बड़े भाई अमित का इंतजार है। उनके आने पर शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर की मौत के मामले में पोस्टमार्टम में हत्या होना साफ हो गया है। परिवार की ओर से नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस टीमें मुख्य रूप से आरोपी पति को तलाश रही हैं। बाकी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच व गिरफ्तारी के साथ हत्या की वजह भी साफ हो जाएगी। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed