फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   First Amphan, now Nisarga spoils the monsoon movement in the plains

पहले अम्फन, अब निसर्ग चक्रवात ने मैदानी इलाकों में बिगाड़ी मानसून की चाल

Thu, 04 Jun 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
First Amphan, now Nisarga spoils the monsoon movement in the plains
प्रोफेसर अतीक अहमद चेयरमैन भूगोल विभाग एएमयू। - फोटो : CITY OFFICE
दीपक शर्मा
विज्ञापन

पहले अम्फन और अब निसर्ग, इन चक्रवात ने अलीगढ़ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य मैदानी इलाके में मानसून की चाल बिगाड़ दी है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के चेयरमैन प्रोफेसर अतीक अहमद कहते हैं निसर्ग चक्रवात से मैदानी इलाकों में किसी प्रकार की तबाही की तो उम्मीद नहीं है लेकिन इससे मानसून की गति जरूर प्रभावित हुई है। जिस मानसून को पूरी क्षमता के साथ जुलाई महीने में आना था अब अगस्त और सितंबर तक उसका समय विस्तार हो गया है।
प्रोफेसर अतीक अहमद कहते हैं कि अरेबियन सी और बंगाल की खाड़ी से चलकर यह निसर्ग तूफान पूरब से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। क्योंकि इसका दायरा बहुत बड़ा है इसलिए हिंद महासागर में पश्चिमी तटों पर यह प्रभाव डालेगा। प्रो. अतीक अहमद ने कहा कि मैदानी इलाकों में इसकी हानि पहुंचाने की संभावना इसलिए कम है क्योंकि जब महाराष्ट्र में ही इसकी रफ्तार से 110 किलोमीटर के आसपास है तो मैदानी इलाकों तक आते-आते यह 16 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो जाएगी। इस तरह यहां तक आते-आते यह बहुत कमजोर हो जाएगा। लेकिन मानसून पर यह प्रभाव डाल रहा है। इस समय जो आर्द्रता वातावरण में यह पैदा कर रहा है। यही आर्द्रता जुलाई महीने में अच्छे मानसून की वजह बनती।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



निसर्ग चक्रवात के चलते मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी और बारिश जरूर हो सकती है। प्रोफेसर कहते हैं इस बार गर्मियों में समुद्र की सतह का तापमान एक डिग्री बड़ा है। यह असाधारण घटना है। इसके चलते हिंद महासागर में डिप्रेशन की स्थिति बनी है। चक्रवात का एक एक बड़ा कारण यह भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed