फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Firring on eve teasing in Chandaus

किशोरी को मिस कॉल देने पर पथराव

Sat, 02 Jan 2016 02:02 AM IST
चंडौस/अलीगढ़
चंडौस/अलीगढ़ Updated Sat, 02 Jan 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Firring on eve teasing in Chandaus

क्षेत्र के गांव रामपुर शाहपुर में शुक्रवार को एक किशोर द्वारा किशोरी के फोन पर मिस कॉल करने पर बवाल हो गया। दोनों पक्षों के लोगों में पथराव हुआ। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी। पथराव में दोनों पक्षों की ओर से 6 लोग घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन

शुक्रवार को करीब 9 बजे एक पक्ष के किशोर ने दूसरे पक्ष की किशोरी को मिस कॉल कर दिया। इसी बात पर किशोरी पक्ष के लोग किशोर के घर पर पहुंचे और मिस कॉल पर आपत्ति जताई। इस पर किशोर पक्ष आक्रोशित हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। 

विज्ञापन

गांव में करीब दो घंटे तक मारपीट और पथराव होता रहा, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर सीओ गभाना देवेंद्र सिंह और एसओ गभाना मोहम्मद असलम, एसओ पिसावा मय फोर्स के गांव रामपुर शाहपुर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर भी लोगों में पथराव बंद नही हुआ। पुलिस को मजबूरन हवाई फायरिंग करनी पड़ी। तब जाकर मामला शांत हो सका। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव में एक पक्ष से जमशेद खां, अफसाना, मकबूल खां, गुल मोहम्मद, शाहबुद्दीन और शमशेर खां घायल हो गए। दूसरे पक्ष से जहीर रूल हसन, कामरान, अब्दुल, इब्बन घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसओ चंडौस सुरेश बाबू यादव का कहना है कि गांव में शांति है। दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीआे गभाना देवेंद्र सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है, लेकिन फिर भी पुलिस की तरफ से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed