फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Firing on the person, allegations on son's brother-in-law

Aligarh News: ग्रामीण के ऊपर की फायरिंग, बेटे के साले पर आरोप

Fri, 04 Aug 2023 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Firing on the person, allegations on son's brother-in-law
विजयगढ़ के मोहल्ला जाटवान में बुधवार रात करीब एक बजे एक व्यक्ति पर फायरिंग की गई। व्यक्ति ने चारपाई के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। गोली की आवाज सुनकर लोगों को आते देख बाइक सवार आरोपी फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पीड़ित ने अपने बेटे के साले व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


राकेश बाबू पुत्र चंद्रपाल सिंह ने बताया कि उसके बेटे अंकित की शादी तीन साल पूर्व माली का नगला धनीपुर मंडी अलीगढ़ से अंजली पुत्री मुकेश के साथ हुई थी। अंजली ससुराल में रहना नहीं चाहती थी। इसी बात को लेकर रोजाना घर में झगड़ा होता था। दो महीने पहले से अंकित पत्नी के साथ चंडीगढ़ में रहने लगा है। बुधवार रात 10 बजे अंजली के भाई सनी का राकेश के पास फोन आया। आरोप है कि सनी ने फोन पर गाली-गलौज की। सनी ने कहा कि अभी विजयगढ़ आकर तुझे देखता हूं।
विज्ञापन

राकेश ने बताया कि रात करीब एक बजे दो बाइकों पर सवार होकर सनी और अन्य चार लोग घर पर आ धमके। आरोप है कि सनी ने राकेश के ऊपर दो फायर झोंक दिए। उसने चारपाई के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। गोली की आवाज सुनकर लोगों के आते देख सनी अपने साथियों के साथ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। राकेश ने सनी व चार आज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उपनिरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed