फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Firing on Barauli Chairman Manoj Singh

Aligarh News: बरौली चेयरमैन पर दो हमलावरों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 23 May 2025 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 23 May 2025 01:35 AM IST
सार

बरौली नगर पंचायत चेयरमैन कार से अपने घर अलीगढ़ जा रहे थे। बरौली बिजली घर के निकट बुलेट बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने फायर कर दिया। फायरिंग में वे बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
Firing on Barauli Chairman Manoj Singh
फायरिंग - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बरौली नगर पंचायत चेयरमैन मनोज सिंह पर दो हमलावरों ने फायरिंग की। हमले में वह बाल-बाल बच गए। हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बरौली नगर पंचायत चेयरमैन मनोज सिंह ने थाना जवां में खुद पर फायरिंग होने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि तेज आंधी बारिश के कारण वे 21 मई लगभग दस बजे अपनी कार से ऑफिस से अपने घर अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही बरौली बिजली घर के निकट पहुंचे तो आगे चल रहे बुलेट बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने फायर कर दिया। फायरिंग में वे बाल-बाल बच गए। गाली-गलौज करते हुए आरोपी बरौली की ओर भाग गए।
विज्ञापन


चेयरमैन ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने कार से काफी दूर तक आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। चेयरमैन ने अज्ञात हमलावराें के खिलाफ जवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी जवां ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed