फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Firing in two groups at Barhadwari, two injured

Aligarh News: बारहद्वारी पर दो गुटों में फायरिंग, दो जख्मी

Thu, 17 Aug 2023 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 17 Aug 2023 01:29 AM IST
सार

बारहद्वारी निवासी भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष यश गोयल अपने दोस्त हर्ष, लव के साथ बारहद्वारी स्थित ढाबे पर गए थे। इसी बीच वहां मामू भांजा का शिवम ठाकुर अपने कुछ साथियों के साथ पहुंच गया। बताते हैं कि देखते ही यश गोयल पर हमलावर हो गया। शिवम पक्ष की ओर से फायरिंग की गई तो जवाब में दूसरी ओर से भी फायरिंग की गई। एक पक्ष से हर्ष व दूसरे पक्ष से शिवम पैरों में गोली लगने से जख्मी हो गए।

विज्ञापन
Firing in two groups at Barhadwari, two injured
गोली लगने से घायल शुभम - फोटो : संवाद

विस्तार

बन्नादेवी क्षेत्र के बारहद्वारी चौराहे के पास मंगलवार रात भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष पर हमले की कोशिश के दौरान दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से फायरिंग में दोनों पक्षों के एक-एक युवक जख्मी हो गए। फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इधर, दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


बारहद्वारी निवासी भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष यश गोयल अपने दोस्त हर्ष, लव के साथ बारहद्वारी स्थित ढाबे पर गए थे। इसी बीच वहां मामू भांजा का शिवम ठाकुर अपने कुछ साथियों के साथ पहुंच गया। बताते हैं कि देखते ही यश गोयल पर हमलावर हो गया। शिवम पक्ष की ओर से फायरिंग की गई तो जवाब में दूसरी ओर से भी फायरिंग की गई। एक पक्ष से हर्ष व दूसरे पक्ष से शिवम पैरों में गोली लगने से जख्मी हो गए। फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खबर पर पुलिस और भाजपाई भी पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस को देख अधिकांश हमलावर इधर उधर हो गए।
विज्ञापन


इस मामले में एक तरफ से हर्ष के पिता ने शिवम आदि को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरी ओर से शिवम के पिता ने हर्ष, यश व लव को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों ओर से दर्ज कराए गए मुकदमों में कहा गया है कि उनका बेटा किसी काम से बारहद्वारी गया था, तभी फायरिंग कर दी। सीओ द्वितीय विशाल चौधरी के अनुसार, दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। दोनों के मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की से जुड़ा है विवाद, चार दिन पहले सीओ को बताई थी कहानी
यश गोयल के चाचा संजय गोयल भाजपा महानगर उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि शिवम किसी लड़की को तंग करता है। इस मामले में यश के संपर्क में लड़की के परिजन आए थे। इस पर यश ने शिवम से उसे तंग न करने की बात कही थी। इसी विवाद में शिवम ने यश को जान से मारने की धमकी दी थी। जब यह विवाद हुआ और धमकी दी गई तो सीओ द्वितीय से मुलाकात कर भतीजे की जान को खतरा बताया था। मगर उस समय पुलिस ने बात की गंभीरता नहीं समझी। इसी के चलते मंगलवार रात शिवम अपने साथ कुछ अपराधियों को लेकर आया और उसने इरादतन यश पर हमला किया। उन्होंने मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया है। इस मामले में सीओ का कहना है कि वे लोग आए जरूर थे। मगर इस मामले में कोई बात नहीं की। बल्कि किसी अन्य मामले में उन्होंने विषय रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed