फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Firing in AMU in presence of procter

प्रॉक्टर की मौजूदगी में फायरिंग, दहला एएमयू

Tue, 10 Nov 2015 02:08 AM IST
अलीगढ़ (ब्यूरो)
अलीगढ़ (ब्यूरो) Updated Tue, 10 Nov 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
Firing in AMU in presence of procter

अलीगढ़  (ब्यूरो)। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में धनतेरस की देर शाम बाइक सवार कुछ हथियारबंद युवकों ने जम कर फायरिंग की। हवा में हथियार लहराते हुए युवा चुंगी, शमशाद मार्केट से होते हुए अनूपशहर रोड की ओर भाग गए। 25 राउंड से अधिक फायरिंग से धनतेरस की खरीददारी कर रहे लोग दहशत में आ गए। कुछ दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानों के शटर गिरा लिए। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उस वक्त प्राक्टर भी मौके पर ही मौजूद थे।

रजिस्ट्रार आफिस के सामने प्रॉक्टर की मौजूदगी में फायरिंग से कैंपस में दहशत फैल गई है। 

विज्ञापन

छात्रों के एक गुट ने प्रॉक्टर पर बाहरी युवकों की मदद से फायरिंग कराने का आरोप लगाया है जिस पर पलटवार करते हुए प्रॉक्टर ने गुटबाजी करने वाले कुछ छात्रों पर आतंकवादियों की तरह तबाड़तोड़ फायरिंग करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

7 नवंबर को एएमयू एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक के बाद रजिस्ट्रार आफिस के सामने फायरिंग की घटना से लोग कांप गए थे। दो दिन भी नहीं गुजरे कि एकेडमिक काउंसिल की बैठक के दौरान पुन: फायरिंग की घटना से कैंपस में दहशत फैल गई है। सीनियर छात्र अमीर मिंटो एवं अकील अहमद ने थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर प्रॉक्टर पर फायरिंग कराने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने साक्ष्य के रूप में सोशल मीडिया पर वीडियो एवं फोटो भी जारी किए है, जिससे एक युवक से कट्टा छीनने की कोशिश करते हुए छात्र की तस्वीर है। वीडियो में छात्रों एवं प्रॉक्टर के बीच बहस के साथ-साथ छीना-झपटी के दृश्य है। उसी समय फायरिंग की आवाज भी सुनाई दे रही है। छात्र प्रॉक्टर पर यह भी आरोप लगा रहे है कि उनके साथ बाहरी युवक हैं। 


प्रॉक्टर द्वारा प्रॉक्टोरियल टीम का सदस्य कहे जाने पर उसका आई कार्ड भी दिखाने को कह रहे है। सीनियर छात्र अमीर मिंटो ने प्रॉक्टर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप लगा रहे है कि बाहरी युवकों द्वारा प्रॉक्टर फायरिंग करा रहे है। 


वहीं प्रॉक्टर डॉ. एम आसिफ खान ने अमीर मिंटो द्वारा लगाए गए आरोप को बेबुनियाद करार दिया। उनका कहना है कि अमीर के साथ बाइक सवार युवक  आतंकवादी की तरह फायरिंग करते हुए निकल गए। प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य छुपकर जान नहीं बचाते तो किसी की भी मौत हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रॉक्टोरियल टीम द्वारा फायरिंग करने वाले छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एएमयू के अतिरिक्त चुंगी, शमशाद मार्केट, अनूपशहर रोड आदि पर भी फायरिंग हुई है। इस घटना के बाद एएमयू एवं आसपास के इलाकों में पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है, करीब 20 से 25 राउंड फायरिंग की चर्चा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed