फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire in the car killing a hospital operator

कार में अस्पताल संचालक की हत्या कर लगाई आग

Fri, 05 Feb 2021 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fire in the car killing a hospital operator
अस्पताल संचालक महेंद्र सिंह का फाइल फोटो - फोटो : ATHROLI
कोतवाली क्षेत्र के गांव तेवथू के निकट बूलापुर मार्ग पर स्कार्पियो कार में अस्पताल संचालक की हत्या कर दी गई। शव जलाने के लिए कार में आगर लगाकर आरोपी भाग निकले। शरीर के कुछ कपड़े, कार की सीट और फर्श पर पड़ी मैट आदि जल गई थीं, शव को नुकसान नहीं पहुंचा था। मृतक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ शहर के भदेसी रोड स्थित मोहल्ला अवतार नगर निवासी महेंद्र सिंह (28 वर्ष) पुत्र ठाकुरदास अतरौली के अवंतीबाई चौराहे के निकट रामघाट रोड पर कीर्ति अस्पताल के संचालक थे। यहीं किराए के मकान में रहते थे। बुधवार शाम करीब 5.30 बजे अलीगढ़ जाने की बात कहकर वह अपनी स्कार्पियो कार से अस्पताल से निकले थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे बूलापुर मार्ग पर स्कार्पियो कार काफी समय से खड़ी देखकर कुछ लोग पास पहुंचे तो देखा कि कार की बीच वाली सीट के नीचे फर्श पर कोई व्यक्ति पड़ा है। सूचना पर सीओ सुदेश गुप्ता, कोतवाल संजय जायसवाल, एसओ पालीमुकीमपुर नरेश सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कार की खिड़की खोलकर देखी तो युवक का शव पड़ा हुआ था। कार में ही मोबाइल फोन भी मिला। कुछ देर बाद मोबाइल पर आई कॉल के रिसीव करने के बाद महेंद्र सिंह के रूप में शव की शिनाख्त हुई। महेंद्र के भाई मोनू ने चार लोगों पर हत्या करने का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

- सिर पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या के बाद शव को जलाने के लिए कार में आग लगने के निशान भी मिले हैं। पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा होगा। शक के आधार पर कुछ लोगों को चिह्नित कर पूछताछ की जा रही है। - सुदेश गुप्ता, सीओ, अतरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed