{"_id":"6663493ca5c3f41d9a0fdee2","slug":"fire-in-prv-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आग लगने की सूचना पर जा रही पीआरवी में लगी आग, मुश्किल से पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आग लगने की सूचना पर जा रही पीआरवी में लगी आग, मुश्किल से पाया काबू
Fri, 07 Jun 2024 11:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:24 PM IST
सार
गांव कीरतपुर स्थित 400 केवी बिजली घर के पास ही एक किसान ने अपने गेहूं के खेत में खड़े अवशेष में आग लगा दी थी। हवा के साथ चिंगारी बिजली घर पर रखे लकड़ी के कबाड़ तक पहुंच गईं। उसकी सूचना पर जा रही पीआरवी में आग लग गई।
विज्ञापन
आग लगने के बाद गाड़ी से उठती आग की लपटें
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
7 जून की दोपहर डेढ़ बजे गांव कीरतपुर के पास एक 400 केवी बिजली घर के कबाड़ में आग लग गई। सूचना पर मौके पर जा रही पीआरवी में भी टोल प्लॉजा के पास आग लग गई। खबर लगते ही टोल प्लॉजा कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र के जरिये पुलिस वाहन में लगी आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते हैं कि जीटी रोड पर गांव कीरतपुर स्थित 400 केवी बिजली घर के पास ही एक किसान ने अपने गेहूं के खेत में खड़े अवशेष में आग लगा दी थी। हवा के साथ चिंगारी बिजली घर पर रखे लकड़ी के कबाड़ तक पहुंच गईं। इससे कबाड़ में आग लग गई। हवा के साथ आग फैलने लगी तो बिजली घर कर्मचारियों ने 112 नंबर के जरिये पुलिस व दमकल को सूचना दी। इस पर पीआरवी 760 पर तैनात पुलिस कर्मी बिजली घर की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
टोल प्लाजा के पास अचानक पुलिस वाहन के इंजन से धुआं उठा और गाड़ी में आग लग गई। यह देखकर शोर मचाते हुए पुलिस कर्मी मिट्टी व पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। पुलिस वाहन में लगी आग देखकर टोल प्लॉजा कर्मी पहुंचे और अग्निशमन यंत्र के जरिये आग पर काबू पाया।