{"_id":"64ef958c9bb542473a045cae","slug":"fire-in-moving-bike-family-narrowly-saved-aligarh-news-c-119-1-sali1001-121-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चलती बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चलती बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार
Thu, 31 Aug 2023 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
हादसे के दौरान बाइक से उठतीं आग की लपटें। स्रोत : जागरूक पाठक
- फोटो : samvad
बुधवार की दोपहर करीब एक बजे पिलखना पुलिस चौकी के पास चलती बाइक में आग लग गई। इससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। बाइक रोककर युवक ने अपनी भाभी और भतीजे को नीचे उतारा। इसके बाद आग बुझाने की कोशिश की तो वह भी मामूली रूप से झुलस गया। आग से बाइक पूरी तरह जल गई। पुलिस ने झुलसे युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
अलीगढ़ शहर के थाना गांधी पार्क स्थित नगला मानसिंह निवासी सुनील कुमार पुत्र प्रकाश वीर बुधवार को अपने बड़े भाई की पत्नी ममता देवी व दस वर्षीय भतीजे भारत को बाइक पर लेकर गंगीरी के गांव तेहरा जा रहे थे।
पिलखना पुलिस चौकी से करीब आधा किलोमीटर आगे अचानक चलती हुई बाइक में आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर तीनों घबड़ा गए। सुनील ने तत्काल बाइक रोकी तो भाभी और भतीजा दूर भागे। इसके बाद मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की जिसमें सुनील मामूली रूप से झुलस गए।हादसा होते ही राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई, हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।