फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fire in Gaushala due to short circuit

गोशाला में शार्ट सर्किट से आग, मच गई भगदड़

Wed, 04 Nov 2020 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
fire in Gaushala due to short circuit
महानगर के देहली गेट इलाके की नगला मसानी पंचायती गोशाला में मंगलवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब वहां अचानक भूसे में आग लग गई। चूंकि गोशाला में काफी संख्या में गाय भी पलती हैं, इसलिए तत्काल संचालकों व आसपास के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। खबर पर दमकल भी पहुंच गई। और एक घंटे के प्रयास के बाद आग बुझा ली गई। इस दौरान भूसा जलने के अलावा अन्य किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

गोशाला संचालिका कृष्णा गुप्ता के अनुसार वाकया करीब साढ़े पांच बजे का है। इलाके में बंदर उछल कूद कर रहे थे। इसी दौरान बंदर ने एक बिजली का तार तोड़ दिया। इससे वह तार बल्ब सहित भूसे के ढेर पर जा गिरा और चिंगारी के साथ आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। इससे वहां लोगों के महज इसलिए अफरातफरी मच गई कि कहीं गायों को किसी तरह का नुकसान न हो जाए। खबर फायर स्टेशन पर देने के साथ खुद ही सबमर्सिबल से आग बुझाना शुरू कर दिए। इसी बीच दमकल भी पहुंच गई। एक घंटे के प्रयास के बाद आग बुझा ली गई। कृष्णा गुप्ता के अनुसार अन्य किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। वहां रखा भूसा पूरी तरह जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed