फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fire broke out in the warehouse of a tent house

Aligarh News: टेंट डेकोरेशन गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Fri, 03 Jan 2025 05:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 Jan 2025 05:56 PM IST
सार

थाना बन्नादेवी क्षेत्र में जीटी रोड स्थित टाइगर लॉक परिसर में टेंट डेकोरेशन का गोदाम है। दोपहर करीब तीन बजे गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम से आग की लपटें और धुआं निकलने लगा।

विज्ञापन
fire broke out in the warehouse of a tent house
टेंट गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित टाइगर लॉक के पास टेंट डेकोरशन के गोदाम में 3 दिसंबर दोपहर भीषण आग लग गई। गोदाम से उठती आग की लपटों को देख वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आ पहुंचे और आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए, लेकिन आग के विकराल हो जाने व काबू न पाए जाने पर दमकल को सूचना दी गई। दमकल की छह गाड़ियों ने पहुंचकर लगी आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन

आग बुझाते दमकल कर्मी
विज्ञापन

गोंडा क्षेत्र के शहरी मदनगढ़ी निवासी उमेश कुमार का थाना बन्नादेवी क्षेत्र में जीटी रोड स्थित टाइगर लॉक परिसर में टेंट डेकोरेशन का गोदाम है। दोपहर करीब तीन बजे गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम से आग की लपटें और धुआं निकलने लगा। यह देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर लोगों को इकट्टठा कर लिया और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना देकर बुला लिया। गोदाम में प्लास्टिक व कपड़े का डेकोरेशन का सामान भरा हुआ था। इससे आग लगातार बढ़ती चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक
आग इतनी विकराल हो गई कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। एक-एक कर छह दमकल माैके पर बुलाई गईं। करीब तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर शाम करीब छह बजे काबू पाया जा सका। आग में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। टेंट डेकोरेशन के गोदाम के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार गाैतम के अनुसार आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इसके बाद ही साफ हो सकेगा कि आग मे कितना नुकसान हुआ है। 

Trending Videos

जमीन कब्जाने को गोदाम में लगाई आग 

गोदाम स्वामी उमेश कुमार के पक्ष ने कुछ लोगों पर हाईकोर्ट के यथा स्थिति के आदेश के बाद भी जमीन को जबरन कब्जाने का आरोप लगाते हुए गोदाम में आग लगाने और सामान को लूट कर ले जाने का भी आरोप लगाया है। गोदाम के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार गाैतम का आरोप है कि गोदाम की जमीन के स्वामित्व को लेकर गोदाम स्वामी उमेश कुमार का कुछ लोगों से विवाद चल रहा है और मामला वर्ष 2020 से हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं। 


आरोप है कि हाईकोर्ट ने मामले में यथा स्थिति का आदेश दे रखा है, इसके बाद भी विपक्षी गोदाम में लगातार तोड़फोड़ कर सामान को बाहर फेंक कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। यहां तक कि गोदाम के शटर के आगे तक दीवार लगा दी गई है।  प्रबंधक शैलेंद्र कुमार गाैतम का आरोप है कि इलाका पुलिस से लेकर अफसरों तक इस मामले में शिकायत की गई है, लेकिन कहीं पर उनकी सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गोदाम में आग लगी नहीं है बल्कि कब्जा करने का प्रयास कर रहे लोगों द्वारा ही आग लगाई है। इस संबंध में एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, मिलने पर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed